Friday, July 26, 2024
Education

Divya Tanwar : बचपन में उठ गया पिता का साया..मां ने मजदूरी कर पढ़ाया, बेटी 22 की उम्र में बन गई IAS……

Divya Tanwar Success Story : मेहनत ही सफलता की चाबी है। यह कहावत आपने बहुत बार सुनी होगी। मगर आज जो स्टोरी हम आप सभी को बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आपको इस कहावत पर यकीन आ जाएगा। अपनी मेहनत से कोई भी किसी मुकाम पर पहुंच सकता है।

आज हम आपको एक ऐसी आईएएस ऑफिसर (IAS Officer) की कहानी बताएंगे जिन्होंने अपने मेहनत के दम पर महज 22 साल की उम्र में आईएएस ऑफिसर (Divya Tanwar Success Story) बनने का अपना सपना पूरा किया। तो चलिए जानते हैं इस आईएएस ऑफिसर के सफलता की कहानी।

22 साल की उम्र में बनी IAS ऑफिसर

UPSC की परीक्षा देश के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। रोजाना लाखों की संख्या लोग IAS की परीक्षा देते हैं। मगर इनमें से बहुत कम ही इस परीक्षा में सफलता हासिल कर पाते हैं। लेकिन आज हम जिस आईएएस ऑफिसर के बारे में आपको बताएंगे उन्होंने अपनी मेहनत से सबसे कम उम्र की आईएएस अफसर बनने का रिकॉर्ड बनाया। महज 22 साल की उम्र में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता पाई। वह कोई और नहीं बल्कि IAS ऑफिसर दिव्या तंवर (Divya Tanwar) हैं।

छोटी सी उम्र में पिता को खोया

दिव्या का आईएएस ऑफिसर (IAS Officer) बनने का सफर आसान नहीं रहा। 12 साल की उम्र में उनके ऊपर से पिता का साया हट गया। जीवन की सभी कठिनाइयों से लड़ते हुए दिव्या आज इस मुकाम पर पहुंची। दिव्या (Divya Tanwar Success Story) की इस कठिन सफर में उनकी माता ने उनका पूरा साथ निभाया। साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद दिव्या ने यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा दी। हालांकि पहली बार साल 2021 में उन्हें 438वीं रैंक हासिल हुई।

और उन्हें IPS का पद मिला। मगर दिव्या का लक्ष्य IAS अफसर बनने का था। उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और साल 2022 में 105वीं रैंक हासिल कर आईएएस ऑफिसर बनने में सफल रहीं। हरियाणा के छोटे से शहर महेंद्रगढ़ की रहने वाली दिव्या तंवर ने एक बार नहीं बल्कि दो बार यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक किया। और सबसे कम उम्र की आईएएस ऑफिसर बनी।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।