Friday, July 26, 2024
Business

Elaichi Ki Kheti : इलायची की खेती करके कर सकते हैं बंपर कमाई, ये है पूरा तरीका….

Business Idea : हमारे देश में इलायची की खेती काफी बड़े पैमाने पर की जा रही है और इससे लोग काफी पैसे भी कमा रहे हैं। इलायची की खेती को नकली फसल के रूप में जाना जाता है। अगर आप इलायची की खेती करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं.

जिन्हें अपनाकर आप इलायची की खेती करते हैं तो लाखों रुपए कमा सकते हैं। इलायची की खेती मुख्य रूप से कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में की जाती है। इसका उपयोग खाद्य पदार्थ, पेय पदार्थ, मिठाई में खुशबू के लिए किया जाता है।

वैसे तो इलायची खेती के लिए दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है लेकिन इसकी खेती लेटराइट और काली मिट्टी में भी की जाती है। इलायची के खेत में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। रेतीली मिट्टी में इलायची की खेती नहीं की जा सकती। इलायची की खेती के लिए 10 से 35 डिग्री का तापमान होना चाहिए।

इलायची के पौधे का तना 1 से 2 मीटर लंबा जबकि इलायची का पौधा 1 से 2 फीट लंबा होता है। इसकी पत्तियां 30 से 60 सेमी लंबी होती है और चौड़ाई 5 से 9 सेमी होती है। इलायची के पौधों को गड्ढे में लगाने के लिए उनके बीच दो से तीन फीट की दूरी होनी चाहिए। खेत से मेड भी 2 फीट की दूरी पर होनी चाहिए। इसमें गोबर खाद अच्छे से डालनी चाहिए और इस पौधे को तैयार होने में 3 से 4 साल लग जाते है। कटाई के बाद इसे कई दिन तक धूप में सुखाना होता है और इसके लिए मशीन का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसे 18 से 24 घंटे तक काफी गर्म तापमान पर सुखाया जाता है।

कब करें इलायची की खेती

वैसे तो इसे जुलाई के महीने में भारत में लगाया जाता है लेकिन अधिकतर बारिश के मौसम में इसकी खेती सही रहती है।बारिश होने के कारण सिंचाई की कम जरूरत होती है। लेकिन हमेशा इलायची के पौधे को छाया में ही लगाना चाहिए। ज्यादा गर्मी और धूप के कारण इसकी पैदावार कम हो सकती है।

कितनी होगी कमाई

जब इलायची पूरी तरह से सूख जाती है तो इसे हाथों या कॉयर मैट या तार की जाली से रगड़ा जाता है। अब इन्हे आकार और रंग के हिसाब से अलग-अलग छांट लिया जाता है। प्रत्येक हेक्टेयर में 135 से 150 किग्रा तक इलायची का उत्पादन होता है। इसके भाव बाजार में 1100 से 2000 रुपये प्रति किलो तक है। इस तरह आप 5-6 लाख रुपये की कमाई कर सकते है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।