अगर मछली जल की रानी है तो बताइए जल का राजा कौन है? आज जान लीजिए

लोगों ने यह लाइन तो बहुत पढ़ी होगी या बोली होगी कि मछली जल की रानी है जीवन उसका पानी है…। हर कोई बचपन में यह लाइन दोहराता रहता है। इसीलिए हर किसी को पता चल जाता है की मछली जल की रानी है, अगर उसे पानी से बाहर निकाल दिया जाता है तो वह मर जाएगी। लेकिन क्या कभी आप लोगों के दिमाग में यह सवाल आया है की मछली जल की रानी है तो फिर राजा कौन है? आप लोगों ने इसके बारे में कभी नहीं सुना होगा। तो चलिए आज बताते हैं आपको इस दिलचस्प सवाल का मजेदार जवाब…..

कौन होता है जल का राजा?

आपको बता दे कि मछली को जल की रानी तो सी लॉयन को जल का राजा कहा जाता है। इन्हे समुद्री शेर के नाम से बुलाया जाता है। लेकिन कई बार लोग सी लॉयन और सील का नाम सुनकर चकरा जाते है। लेकिन आपको बता दें कि सील और सी लॉयन मिलते जुलते ही दिखाई देते है, इसलिए इन्हे सी लॉयन के नाम से जाना जाता है।

आप इन्हे समुद्र के तटों पर आराम करते हुए देख सकते है। इनकी सूंघने की शक्ति कमाल की होती है। इसके साथ ही ये समुद्र की गहराई से कोई भी चीज देख सकते है। इनके हाथ इतने मजबूत होते है कि ये इनके सहारे जमीन पर बैठ सकते है और ये इनके शरीर का तापमान भी बैलेंस करने में मदद करते है।

सी लॉयन स्वादिष्ट मछलियों और दूसरे भोजन के लिए समुद्र की 600 फीट गहराई में भी गोता लगा सकते हैं। लेकिन ये स्तनधारी होते है इसलिए ये हमेशा पानी के अंदर नहीं रह सकते है और आराम करने के लिए जमीन पर आते है।

11 फिट लंबे होते है सी लॉयन

इन्हे काफी अच्छा तैराक भी माना जाता है जो एक बार में 10 से 20 मिनट तक पानी के नीचे रह सकते है। ये 29 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भाग सकते है। जिससे ये किलर व्हेल और शार्क जैसे समुद्री दुश्मनों से अपनी जान बचा पाते हैं।

मेल सी लॉयन को बुल और फीमेल को काउ कहा जाता है। कुछ सी लॉयन तो सील को भी अपना भोजन बना लेते है। वहीं मेल सी लॉयन की लंबाई 11 फीट तो फीमेल की 9 फीट होती है। ये 2200 पाउंड तक वजनी होते हैं।