Chanakya Niti : घर में गरीबी आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत, धनवान भी हो जाते हैं कंगाल!
Chanakya Niti : भारत में कई सारे अर्थशास्त्री और महान गणितज्ञ के हुए हैं लेकिन इनमें से आचार्य चाणक्य का नाम सबसे पहले आता है। आप लोगों को बता दे कि आचार्य चाणक्य को महान कूटनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री कहा जाता है। आचार्य चाणक्य द्वारा लिखे गए नीति शास्त्र में उन्होंने जीवन के सभी संकटो और उनके हाल के बारे में जानकारी दी है।
आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को उसके घर में आने वाली गरीबी और कंगाली का कुछ संकेत से पता चल जाता है। उसके घर में कुछ विशेष संकेत दिखने लग जाते हैं जिससे पता चल जाता है कि उसके घर में अब गरीबी आने वाली है। आइये जानते है इन संकेतों के बारे में….
घर में कंगाली आने के संकेत
- अगर आपके घर में तुलसी का पौधा लगा है और वो हरा-भरा है। लेकिन अचानक ही वह सूखने लगे और खराब होने लगे तो आपको समझ जाना चाहिए कि ये गरीबी आने का संकेत है। तुलसी का पौधा सूखने लगे तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।
- अगर आपके घर में शांति रहती है और फिर अचानक ही घर में एक-दूसरे से लड़ाई झगड़े शुरू हो जाते है तो भी आपको समझ लेना चाहिए कि घर में जल्द ही कंगाली आने वाली है। इससे घर के लोगों की उन्नति पर भी बुरा असर पड़ता है।
- तीसरा संकेत है कि अगर आपके घर में महिलाओं और बड़े बुजुर्गों का अपमान होता है तो वहां पर गरीबी आने में ज्यादा समय नहीं लगता। इसलिए अपने घर में कभी भी ऐसा माहौल नहीं बनने दें।
- उसके साथ ही जिस घर में ईश्वर की पूजा नहीं होती है और पूजा पाठ पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जाता है तो वहाँ पर भी पैसा आना बंद हो जाता है और वहाँ कंगाली आने लगती है। ईश्वर की भक्ति से जो लोग मन चुरा लेते है, वहाँ लक्ष्मी कभी नहीं रूकती।
क्या करने चाहिए उपाय
अगर आपको गरीबों की स्थिति से बचाना है तो सुबह-शाम माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। सुबह के समय तुलसी में पानी देना चाहिए और शाम को वहां एक दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा घर की महिलाओं और बड़े बुजुर्गों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। आपको दिन में कम से कम एक बार शांति से बैठकर “ॐ श्रीं हीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्मये नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए।