Thursday, July 25, 2024
Business

क्या आपका भी है SBI में है अकाउंट? बैंक ने पहली बार किया ये कमाल! जान लीजिए….

SBI का मार्केट कैप 7 लाख करोड रुपए से ज्यादा हो गया है। इस दौरान SBI के शेयरो में भी काफी ज्यादा तेजी दर्ज की गई। दरअसल, इस समय SBI रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच चुका है। इसका मार्केट कैप 700760 करोड रुपए हो गया है। वही इंट्राडे के दौरान एसबीआई के शेयर BSE पर 0.79% चढ़कर 790.15 पर पहुंच गया है। SBI के शेयर 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन, 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर चल रहा है। यह स्टॉक RSI में भी 72.5 का संकेत दे रहा है तथा इसका 1 साल का बीटा 0.7 है जो की बहुत कम अस्थिरता का संकेत दे रहा है।

1 साल में इतना बड़ा एसबीआई का स्टॉक

पिछले 1 महीने में एसबीआई का शेयर 20.68% तक चढ़ा है वही साल की बात की जाए तो 1 साल में SBI का शेयर 39.47% तक चढ़ा है। जिसके बाद अब यह शेयर 790.15 तक पहुंच गया है। वही साल 2024 में अब तक SBI के स्टॉक में 22.35% का रिटर्न दे दिया है। ब्रोकरेज फर्म शेयरखान बैंकिंग स्टॉक के लिए 915 का टारगेट दिया है। यानी SBI 915 जल्द ही पहुंचने वाला है।

कहां तक पहुंचेगा एसबीआई का शेयर

इनक्रेड इक्विटीज का टारगेट प्राइस 850 रुपए है। अन्य रिटेल लोन और अनसेफ पर्सनल लोन के लिए इस समय मजबूत परिसंपत्ति गुणवत्ता बनी हुई है। बता दे कि भारत में पब्लिक सेक्टर के बैंकों को मिनिमम 12% सीआर रखना जरूरी रहता है। वही दिसंबर 2023 तिमाही में एसबीआई बैंक के शेयर का 14.68% सीआर था।

सेंसेक्स पहुंचा रिकॉर्ड हाई लेवल पर

इस समय सेंसेक्स जोरदार तेजी के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। पिछले कुछ घंटे पहले BSE सेंसेक्स ने लंबी छलांग लगाते हुए 432 अंक की तेजी ली थी। जिसके बाद वह 74109.13 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। वहीं इसके दिन का लो 73321.48 रहा तथा हाई  74151.27 रहा। यह बाजार के इतिहास में पहली बार है जब सेंसेक्स इतना ऊपर गया है। वहीं निफ्टी की बात करें तो वह 117 अंक चढ़कर 22474 पर बंद हुआ।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।