Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, यहां जानिए- क्या हैं शर्तें..

Amarnath Yatra : अगर आप भी देव स्थलों का भ्रमण करना चाहते हैं तो अब अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। हर साल बाबा अमरनाथ की यात्रा में लाखों लोग शामिल होते हैं और बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाते हैं।

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने माता पार्वती को यहीं पर अमर कथा सुनाई थी और इसी से जुड़े हुए कई प्रमाण भी यहां मिलते हैं। अमरनाथ में शिव जी की बर्फ से प्राकृतिक रूप से प्रतिमा बनती है और कहा जाता है कि यहां पर साक्षात भगवान शिव और माता पार्वती निवास करते हैं। यहां पर देवी का भी एक शक्तिपीठ है।

बाबा अमरनाथ हिंदुओं का एक धार्मिक महत्व से जुड़ा मंदिर है। यहां पर अधिकतर हिंदू लोग यात्रा करते हुए आते हैं और बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के दर्शन करते हैं। इसके लिए श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन करवाना होता है।

अगर आप भी बाबा अमरनाथ (Baba Amarnath) के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो इसकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप भी बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जा रहे हैं और रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।

अगर आप अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) पर जा रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इस यात्रा के लिए 13 साल से कम उम्र के बच्चो और 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग नहीं जा सकते हैं और उनका रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) करने से पहले आपके पास एक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र होना जरूरी है जो साबित करें कि आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अमरनाथ यात्रा के लिए काबिल हैं। अगर आपके पास स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं है तो आपको यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) करते समय आपको कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और इसलिए जिसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती है। इसके अलावा जो महिलाएं 6 सप्ताह या इससे अधिक की गर्भवती है, उन्हें भी अमरनाथ यात्रा के लिए अनुमति नहीं दी जाती है।

इसके अलावा आपको बता दे कि एक परमिट फॉर्म केवल एक व्यक्ति के लिए ही मान्य होगा। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुताबिक 29 जून, 2024 से यह यात्रा शुरू हो जाएगी।