Saturday, July 27, 2024
Business

Paytm पर RBI ने लगाया बैन! क्या अब पैसा ट्रांसफर कर पाएंगे? जानें – क्या-क्या बदला….

Paytm : दरअसल हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सर्विसेज पर बैन लगा दिया है और आरबीआई के इस फैसले के बाद लाखों ग्राहक परेशान है कि इस फैसले का उन पर क्या असर होगा? पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगे बैन के बाद क्या Paytm ऐप से भी पेमेंट पर रोक लग जाएगी? आइये जानते है इन सभी सवालों के जवाब…..

Paytm ऐप से अब भी होगा पेमेंट

दरअसल RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक की सर्विस को रोक दिया है, लेकिन Paytm ऐप की सभी सर्विस चालू रहेगी। इसका मतलब यूजर्स अब भी Paytm ऐप का इस्तेमाल पेमेंट के लिए पहले की तरह कर सकते है।

क्यों लगा Paytm पेमेंट बैंक पर बैन?

आपको बता दें, पेटीएम पेमेंट बैंक पर RBI ने 11 मार्च 2022 को ही बैन लगा दिया था। RBI ने उसी समय पेटीएम पेमेंट बैंक को ग्राहक जोड़ने से रोक दिया था। ये बैन अब भी लागू है। RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक का ऑडिट करवाया था जिसमें कुछ कमी पाए जाने के कारण अब RBI ने इस पर सख्त बैन लगा दिया था।

कौन-कौन सी सर्विस पर लगी रोक?

RBI के इस बैन के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के कस्टमर्स अकाउंट जिनमें सेविंग और करेंट अकाउंट शामिल हैं, प्रीपेड फैसिलिटी, वॉलेट्स, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड इत्यादि सर्विस को इस्तेमाल करने में दिक्कत आएगी। RBI का ये बैन 29 फरवरी 2024 से लागू हो जायेगा और RBI ने नए ग्राहक जोड़ने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

क्या बचा बैलेंस होगा खराब?

सबसे जरूरी बात अगर आप पेटीएम वॉलेट में पैसा रखते हैं तो इस बैन का असर आपके ऊपर नहीं होगा। इसके अलावा यूपीआई और आईएमपीएस पेमेंट जैसी सर्विस का फायदा भी आप ले सकेंगे। इसके अलावा पेटीएम पेमेंट बैंक के खाते में विथड्रॉल या फंड ट्रांसफर की सर्विस भी चालू रहेगी।

नहीं रिसीव कर पाएंगे पैसे

जबकि Paytm के किसी वॉलेट, फास्टैग, नेशनल मोबिलिटी कार्ड और इत्यादि प्रीपेड फैसलिटी में आप 1 मार्च 2024 से और पैसे नहीं डाल पाएंगे। इसका मतलब है कि आप पेटीएम वॉलेट में 1 मार्च से पैसे निकाल सकते हैं या ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन किसी और व्यक्ति से पैसे प्राप्त नहीं कर सकेंगे। लेकिन आपको कैशबैक और इंस्टेंट का पेमेंट होता रहेगा।

फास्टैग के बैलेंस का क्या होगा?

अगर आपका फास्टैग या नेशनल मोबिलिटी कार्ड में पैसा पड़ा है तो आप उसके खत्म होने तक उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बस 1 मार्च के बाद उसमें पैसा नहीं डाल पाएंगे।

Paytm के शेयर गिरे

RBI द्वारा लगाया गया प्रतिबंध के बाद Paytm के शेयर नीचे गिर रहे हैंऔर आने वाले समय में भी काफी नुकसान हो सकता है। पेटीएम ने बताया कि अब तक उसे साढ़े चार सौ करोड़ का नुकसान हो चुका है।

Paytm नहीं बन पाई है पेमेंट एग्रीगेटर

इसके अलावा अभी तक पेटीएम पेमेंट बैंक को पेमेंट एग्रीगेटर का लाइसेंस भी नहीं मिला है। पिछले साल देश की 32 कंपनियों को पेमेंट एग्रीगेटर का लाइसेंस मिल चुका है। लेकिन अब तक Paytm, Freecharge और PayU को ये लाइसेंस नहीं मिल पाया है, जबकि Razorpay, Reliance, Google, Zomato और Pine Labs को ये मंजूरी मिल चुकी है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।