Property Rights

Property Rights : क्या पत्नी की संपत्ति को बेच सकता है पति? जानें- क्या है नियम…

Property Rights : देश में संपत्ति बंटवारे को लेकर कई सारे नियम बनाए गए हैं. ऐसे में आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि क्या पत्नी की संपत्ति को उसकी बिना अनुमति के पति बेच सकता है? क्योंकि संपत्ति में महिलाओं का अधिकार न केवल उनको आर्थिक स्तर पर सशक्त करता है बल्कि उनको पारिवारिक निर्णयों को लेने में भी मदद करता है….

दरअसल, साल 2005 के हिंदू उत्तराधिकार के संशोधित नियमों के अनुसार, महिलाओं को भी पैतृक संपत्ति में समान अधिकार दिए गए. अक्सर महिलाओं की संपत्ति में क्या अधिकार दिए गए हैं? इसको लेकर काफी कंफ्यूजन रहती है. खासकर, कई लोगों का यह सवाल रहता है कि क्या पति अपनी पत्नी की संपत्ति को उसकी बिना अनुमति के बेच सकता है? चलिए जानते है….

जानकारी के मुताबिक, पति किसी भी ऐसी प्रॉपर्टी को नहीं बेच सकते हैं, जो उनके नाम पर नहीं है. वहीं, अगर पति अपनी पत्नी के नाम पर दर्ज संपत्ति को बेचना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पत्नी से अनुमति लेनी जरूरी है. पत्नी की बिना अनुमति के पति संपत्ति को नहीं बेच सकते हैं. ध्यान रहे….वह संपत्ति जिस पर पत्नी का नाम दर्ज है, उस पर उसी का हक होता है. इस संपत्ति को पति बिना पत्नी की अनुमति के बेच नहीं सकता है….

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now