यूपी, बिहार में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इन राज्यों व शहरों घटे दाम, जानिए- नए रेट
Petrol Diesel Latest Price Update : आज 22 Jan सोमवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी देखने को मिल रहा है। पिछले साल कच्चे तेल के दाम में लगातार गिरावट देखी गई। वहीं नए साल की शुरुआत से ही कच्चे तेल के दाम में तेजी देखने को मिला।
आज की बात करें तो आज कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 77.89 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 79.90 प्रति डॉलर बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से आज हमारे देश में आंध्रा प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी और जम्म-कश्मीर, केरल, झारखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में आज पेट्रोल डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।
आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।
विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-
दिल्ली
- पेट्रोल- 96.72 रुपए
- डीजल- 89.62 रुपए
मुंबई
- पेट्रोल- 106.31 रुपए
- डीजल- 94.27 रुपए
कोलकाता
- पेट्रोल- 106.03 रुपए
- डीजल- 92.76 रुपए
चेन्नई
- पेट्रोल- 102.63 रुपए
- डीजल- 94.24 रुपए
पटना
- पेट्रोल- 107.80 रुपए
- डीजल- 94.56 रुपए
नोएडा
- पेट्रोल- 96.58 रुपए
- डीजल- 89.75 रुपए
लखनऊ
- पेट्रोल- 96.57 रुपए
- डीजल- 89.76 रुपए