Petrol-Diesel Price : महाराष्ट्र- राजस्थान में आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, वही गुजरात में बढे दाम, जाने आपके शहर में क्या है आज के रेट
Petrol-Diesel Price: : आज 22 Dec शुक्रवार दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखी गई है। इस सप्ताह कच्चे तेल के दाम में काफी उतार-चढ़ाव आई है। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 73.97 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 79.45 प्रति डॉलर बिक रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।
आज हमारे देश में महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड जैसे राज्यों में पेट्रोल के दाम में लगभग 61 पैसे तक वहीं डीजल के दाम 59 पैसे तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर गुजरात, चंडीगढ़, उत्तर-प्रदेश, मध्य-प्रदेश जैसे राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।
विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-
दिल्ली
- पेट्रोल- 96.72 रुपए
- डीजल- 90.08 रुपए
मुंबई
- पेट्रोल- 106.31 रुपए
- डीजल- 94.27 रुपए
कोलकाता
- पेट्रोल- 106.03 रुपए
- डीजल- 92.76 रुपए
चेन्नई
- पेट्रोल- 102.80 रुपए
- डीजल- 94.40 रुपए
पटना
- पेट्रोल- 107.24 रुपए
- डीजल- 94.07 रुपए
नोएडा
- पेट्रोल- 96.78 रुपए
- डीजल- 89.96 रुपए
लखनऊ
- पेट्रोल- 96.97 रुपए
- डीजल- 89.76 रुपए