Petrol-Diesel Price : देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें- कहां हुआ सस्ता और कहां महंगा..

आज 12 feb सोमवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से लगातार कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ हैं। आज की बात करें तो आज कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 76.38 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 81.76 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने से आज महाराष्ट्र में पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 24 पैसे की गिरावट देखने को मिला है. वहीं राजस्थान में भी आज पेट्रोल 21 और डीजल 20 पैसे सस्ता हुआ है. इसके साथ ही ओडिशा, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में भी आज पेट्रोल डीजल के दाम में गिरावट देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर आज कच्चे तेल में गिरावट आने के बावजूद हरियाणा में पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 17 महंगा हो गया है. हरियाणा के साथ ही गुजरात, कर्नाटक, यूपी और पश्चिम बंगाल में भी आज पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 96.72 रुपए
  • डीजल- 89.62 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 106.31 रुपए
  • डीजल- 94.27 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 106.03 रुपए
  • डीजल- 92.76 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 102.63 रुपए
  • डीजल- 94.24 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 107.24 रुपए
  • डीजल- 94.04 रुपए

गुरुग्राम

  • पेट्रोल- 96.58 रुपए
  • डीजल- 89.75 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 97 रुपए
  • डीजल- 90.14 रुपए