Thursday, July 25, 2024
Business

बदल गए इन शहरों में Petrol-Diesel के रेट! जानें- आपके शहर में कितना महंगा हुआ…

Petrol Diesel Price Update : आज 27 Jan शनिवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले साल कच्चे तेल के दाम में लगातार गिरावट देखी गई। वहीं नए साल की शुरुआत से ही कच्चे तेल के दाम में तेजी देखने को मिला।

आज की बात करें तो आज कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 82.35 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 76.93 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से आज हमारे देश में आगरा, अजमेर और अहमदाबाद जैसे कई शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े है, वहीं दूसरी और फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ साहिब जैसे कई शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। आंध्रा प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी पेट्रोल डीजल के दाम गिरे हैं। वही कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान में पेट्रोल डीजल के रेट आज स्थिर है. 

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 96.72 रुपए
  • डीजल- 89.62 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 106.31 रुपए
  • डीजल- 94.27 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 106.03 रुपए
  • डीजल- 92.76 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 102.63 रुपए
  • डीजल- 94.24 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 108.33 रुपए
  • डीजल- 95.46 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 96.94 रुपए
  • डीजल- 90.11 रुपए

गाजियाबाद

  • पेट्रोल- 96.44 रुपए
  • डीजल- 89.62 रुपए

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।