Petrol-Diesel Today : यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें- कितनी आई गिरावट….

आज 13 Jan शनिवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ महीने से कच्चे तेल के दाम में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। वहीं नए साल की शुरुआत होते ही कच्चे तेल के दाम में तेजी देखने को मिला।

आज की बात करें तो आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार दूसरे दिन उछाल देखने को मिल रहा है। आज कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 72.76 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 78.32 प्रति डॉलर बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से आज हमारे देश में आंध्रा प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर, ओडिशा, तेलंगाना जैसे राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी और बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में आज पेट्रोल डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 96.72 रुपए
  • डीजल- 89.62 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 106.31 रुपए
  • डीजल- 94.27 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 106.31 रुपए
  • डीजल- 94.27 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 102.63 रुपए
  • डीजल- 94.24 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 107.30 रुपए
  • डीजल- 94.32 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 96.64 रुपए
  • डीजल- 89.76 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 96.56 रुपए
  • डीजल- 89.76 रुपए