Rule Change : 1 मार्च से बदलेंगे LPG Cylinder के नियम, जानें – कैसे पड़ेगा आपके जेब पर असर….

Rule Change : आज फरवरी का अंतिम दिन है और कल से मार्च का महीना शुरू हो जाएगा। हमारे देश में हर महीने की पहली तारीख को कुछ ना कुछ नियम बदले जाते हैं। इन नियमों का असर आम जनता पर भी पड़ता है। अब 1 मार्च से कई सारे नियम बदलने वाले हैं जिनमें फास्टैग से लेकर जीएसटी और SBI के क्रेडिट कार्ड के नियम भी शामिल है। आइये जानते हैं 1 मार्च से क्या बदलाव होने वाले हैं जिनका असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है।

GST के नियम में हो रहा बदलाव

केंद्र सरकार द्वारा 1 मार्च से GST के नियमों में बड़ा बदलाव किया जाने वाला है। इस बदलाव के तहत 5 करोड रुपए से अधिक का बिजनेस करने वाले कारोबारी बिना ई-चालान (e-Invoice) के ई-वे बिल (e way Bill) जनरेट नहीं कर पाएंगे। ये नियम कल से शुरू हो जायेगा।

बदल सकते है रसोई गैस के दाम

ऑयल कंपनियों के द्वारा हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि कल ऑयल मार्केटिंग कंपनियां घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कुछ बदलाव कर सकती हैं जो आम लोगों की जेब पर सीधे तौर पर असर डाल सकता है।

SBI के क्रेडिट कार्ड नियम में बदलाव

सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ने भी क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव करने का फैसला लिया है। SBI द्वारा अपने मिनिमम डे बिल कैलकुलेशन के नियम में 15 मार्च से बदलाव करने जा रहा है। इस बात की जानकारी बैंक ई-मेल के जरिये दे रहा है।

Fastag के नियम में बदलाव

अब NHAI ने भी फास्टैग के नियमों में बदलाव करते हुए इसमें केवाईसी अपडेट करना जरूरी कर दिया है। इसलिए Fastag में KYC अपडेट करने की लास्ट तारीख आज, 29 फरवरी है। अगर आज अपने फास्टैग में केवाईसी नहीं करवा पाते हैं तो NHAI इसे निष्क्रिय कर देगा।

मार्च में रहेंगे इतने दिन बैंक बंद

इसके साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में मार्च के महीने 14 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें दो शनिवार और रविवार के अलावा महाशिवरात्रि, होली, गुड फ्राइडे के त्यौहार भी आ रहे हैं। इसलिए अगर आपको बैंकों से संबंधित कोई जरूरी काम है तो उसे पहले ही पूरा कर लेना चाहिए।