Friday, July 26, 2024
Business

आम नागरिकों की आई मौज!  ₹100 सस्ता हो गया LPG Cylinder, चेक करें नया रेट

LPG Price : आज अगस्त का महीना शुरु हो चुका है और हर बार की तरह नए महीने की शुरुआत में कई चीजों की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है। अब सरकारी तेल कंपनियों ने भी एक बड़ा फैसला लेते हुए LPG गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया है।

LPG गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कमी देखी गई है। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले महीने जुलाई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई थी और इसकी कीमत में 7 रुपये की वृद्धि हुई थी। लेकिन इस बार बड़ी कटौती के बाद दिल्ली में LPG कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1680 रुपये हो गई है।

अन्य शहरों में ये है कीमत : राजधानी नई दिल्ली के अलावा पूरे देश में ही LPG गैस सिलेंडर की कीमत और CNG व PNG की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखा गया है। आपको बता दें कि देश की वाणिज्यिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में इस समय गैस सिलेंडर की कीमत 1640.50 रुपये हो चुकी है। तो दूसरी तरफ कोलकाता में LPG सिलेंडर की कीमत कम होकर 1802.50 रुपयर पर पहुंच चुकी है। इसके अलावा चेन्नई में भी 19 किलो के LPG कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत कम होकर 1852.50 रुपये हो चुकी है।

घरेलू सिलेंडर की कीमत में नहीं हुआ बदलाव : कमर्शियल गैस सिलेंडर 19 किलो के होते हैं तो घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 किलो के होते है। लेकिन इस बार घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं देखा गया है। इसमें पिछली बार 1 मई को बदलाव था।

इस समय दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है। मई 2023 के पहले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में जुलाई 2022 में बदलाव हुआ था। उस समय देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये थी जो 10 महीनों बाद मई में बढ़कर 1103 रुपये हो गई।

ऐसे चेक कर सकते है रेट : आप चाहे तो सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी गैस सिलेंडर की कीमतें चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको iocl.com/price-of-petroleum-products पर जाना होगा। इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव को चेक कर सकते हैं।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।