Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र-राजस्थान में सस्ता तो यूपी में महंगा हुआ, चेक करें अपने शहर का नया रेट..

Petrol Diesel Prices: आज 4 Dec सोमवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में कोई परिवर्तन नही हुआ था। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 74.64 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 79.42 प्रति डॉलर बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

आज देश में पश्चिम बंगाल, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के लोगों को पेट्रोल-डीजल के दाम से थोड़ी राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर पंजाब, हिमाचल-प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं कुछ राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

पेट्रोल- 96.72 रुपए

डीजल- 90.08 रुपए

मुंबई

पेट्रोल- 106.31 रुपए

डीजल- 94.27 रुपए

कोलकाता

पेट्रोल- 106.02 रुपए

डीजल- 92.76 रुपए

चेन्नई

पेट्रोल- 102.64 रुपए

डीजल- 94.25 रुपए

पटना

पेट्रोल- 107.24 रुपए

डीजल- 94.09 रुपए

नोएडा

पेट्रोल- 96.79 रुपए

डीजल- 89.86 रुपए

लखनऊ

पेट्रोल- 96.57 रुपए

डीजल- 89.76 रुपए