Friday, July 26, 2024
Business

अगर UPI से गलत Account में ट्रांसफर हो जाए पैसा? जानें- तुरंत कैसे मिलेंगे वापस?

Wrong UPI Payment : मौजूदा समय में हर कोई ऑनलाइन UPI के जरिए लेनदेन करना पसंद करता है। लेकिन, कई बार एक मिस्टेक की वजह से Transaction करते समय पैसे गलत खाते में पहुंत जाता है। ऐसे करने के बाद आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से Refund पा सकते हैं, जिसका तरीका हम अपनी लेख में बताने जा रहे हैं।

आपको बता दे की गलत Transaction से जुड़े कई शिकायत मिलने के कारण RBI ने पैसे रिफंड करने के प्रोसेस को आसान कर दिया है। इसके लिए आपको बैंक में शिकायत दर्ज करनी होगी।

आखिर कैसे करें शिकायत?

  • अगर आपसे भी कभी किसी गलत खाते में पैसे मनी हो जाते हैं, तब आप इन तरीकों से रिफंड पा सकते हैं।
  • जब भी आप UPI या फिर NET BANKING से गलत खाते में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं तब आप (टोल फ्री) 18001201740 नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करें। यहां आपको सारी जानकारी देनी होगी।
  • आप अपने Bank में जाएं, उसके बाद फॉर्म भरकर सारी डिटेल्स दें। इसके बाद बैंक कर्मचारी आपको कंप्लेंट नंबर या रिक्वेस्ट नंबर देगा।
  • आप bankingombudsman.rbi.org.in को भी ई-मेल कर सकते हैं। यहां आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • आप Bank से सर्विस कस्टमर डिपार्टमेंट को भी E-Mail कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • आप अपने बैंक में जाकर संपर्क कर सकते हैं। बैंक के मैनेजर से भी आप इस मामले को लेकर बात कर सकते हैं।

बस इन बातों का रखें ध्यान

आपको शिकायत दर्ज करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आपके पास गलत आकउंट ट्रांसफर का अधिकारिक नोटिफिकेशन होना चाहिए। ये एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसी के साथ UPI और NET BANKING के बाद फोन पर मिलने वाले मैसेज को डिलीट नहीं करना चाहिए। इस मैसेज में एक PPBL नंबर होता है। ये एक प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

पैसे रिफंड कब होंगे?

अगर आपकी पेमेंट किसी गलत नंबर वाले Account में होती है तब आपको तुरंत पैसे वापस मिल जाएगा। लेकिन, अगर आपने किसी मान्य Account यानी कि किसी वेरिफाइड अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किये हैं तब ये उस व्यक्ति पर निर्भर करता है। अगर अकाउंट होल्डर्स ने ट्रांजैक्शन रिवर्स को मंजूरी दे दी है.

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।