Property Transfer : अपने बच्चों के नाम पर कैसे ट्रांसफर करें संपत्ति? जरूर पता होने चाहिए ये कानून….

Property Transfer : लोग अपनी जिंदगी में काफी मेहनत करके जीवन भर की कमाई इकट्ठा करते हैं।लेकिन जब उम्र ज्यादा हो जाती है तो वह अपनी कमाई हुई संपत्ति को अपने बच्चों के नाम ट्रांसफर कर देते हैं।लेकिन संपत्ति ट्रांसफर करते समय आपको नियमों का पालन करना होता है और यह भी एक कानूनी प्रक्रिया होती है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि माता-पिता कैसे अपने बच्चों के नाम अपनी संपत्ति ट्रांसफर कर सकते हैं?

नॉमिनेशन

जब कोई माता-पिता अपने बच्चों के नाम अपनी संपत्ति ट्रांसफर करना चाहते हैं तो उन्हें नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। नॉमिनेशन की प्रक्रिया से माता-पिता अपने बच्चों के नाम संपत्ति ट्रांसफर कर सकते हैं। इस तरीके से माता-पिता अपने बच्चों के नाम पर संपत्ति का बंटवारा कर सकते हैं। इसके अलावा माता-पिता कभी नॉमिनेशन में बदलाव करना चाहे तो भी वह कर सकते हैं।

वसीयत

वसीयत प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने का एक दूसरा तरीका होता है। माता या पिता द्वारा अपनी संपत्ति की वसीयत बनवाई जा सकती है और उसमें यह लिखा जा सकता है कि उनकी संपत्ति किसके नाम होगी। वसीयत कानूनी तौर पर मान्य दस्तावेज है।

वसीयत लिखकर कोई भी व्यक्ति अपनी मृत्यु के बाद अपनी संपत्ति किसी भी व्यक्ति को दे सकता है। अगर आप नाबालिग नहीं हैं और मानसिक रूप से ठीक हैं तो भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, 1925 के अनुसार अपनी वसीयत लिख सकते हैं। वसीयत के जरिए संपत्ति ट्रांसफर करना कानूनी तौर पर मान्य है।

इस बात का भी रखें ध्यान

माता पिता की संपत्ति को अपने बच्चों के नाम ट्रांसफर करना चाहते हैं उसके दस्तावेज भी होना जरूरी है।दस्तावेज़ होने से आपको आगे चलकर किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। साथ ही दस्तावेजों के जरिए ये सत्यापन करने में भी मदद मिलती है कि आपकी संपत्ति कौन-कौनसी है।