Friday, July 26, 2024
Business

अमेरिका में भारत से कितना सस्ता है सोना! कीमत जान मन में लालच आ जाएगा….

Gold Rate in USA : भारत में सोने और चांदी के आभूषण पहनना लोगों की प्राथमिकता में है। ऐसे में अगर आप सोने-चांदी के शौकीन हैं तो यह लेख आपके लिए है। आज हम आपको एक ऐसे देश के सोने की कीमत बताने जा रहे हैं जहां से आप भारत से सस्ता सोना खरीद सकते हैं। भारत में सोने की कीमत करीब 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है। लेकिन अमेरिका में आप इससे कम कीमत पर सोना खरीद सकते हैं।

अमेरिका में सोने की कीमत 650 डॉलर है। यानी अगर आप 10 ग्राम 24 कैरेट सोना खरीदते हैं तो आपको 650 डॉलर चुकाने होंगे और भारत के मुताबिक यह 53,350 रुपये है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 600 अमेरिकी डॉलर है, जो भारत के अनुसार लगभग 49 हजार रुपये है। ऐसे में कहा जा सकता है कि भारत में सोने की कीमत अमेरिका से ज्यादा है और अमेरिका में सोना सस्ता है। वहीं, लोग दुबई से ज्यादा सोना खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन वहां सोने की कीमत वैसी ही रहती है।

ऐसे पहचानेंगे नकली सोना!

सोने के आभूषणों को पानी से भरे बर्तन में रखें। अपने उच्च घनत्व के कारण, असली सोना पानी में डूब जाएगा और बर्तन की सतह पर जम जाएगा। नकली सोना हल्का होने के कारण तैरता रहेगा। इतना ही नहीं, अगर आभूषण डालते ही पानी का रंग बदलने लगे तो समझ लें कि आपके सोने के आभूषण में मिलावट है। इस तरीके को आप अपने घर में अपना सकते हैं। इसके अलावा आप किसी भी सोने की दुकान पर जा सकते हैं।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।