समुद्र में कैप्टन को कैसे पता चलता है सही रास्ता? आज जान लीजिए…

General Knowledge : आप लोग बस या ट्रेन या फिर हवाई जहाज में जरुर सफर कर चुके होंगे लेकिन क्या आपने कभी पानी के जहाज में सफर किया है? पानी के जहाज में सफर करने वाले लोग आसानी से हजारों किलोमीटर का रास्ता समुद्र के रास्ते तय कर लेते हैं। कई सारे लोगों का सपना होता है कि वह भी समुद्री जहाज में सफर करें और प्रकृति का नजारा ले सके। लेकिन इसके सफर के बारे में कम ही लोगों को जानकारी होती है।

पानी के जहाज में लोग सफर करते हैं तो इसमें महीना या कई दिन लग जाते हैं। इसमें एक साथ हजारों लोग सफर करते हैं। पानी के जहाज का वजन काफी ज्यादा होता है और इसे चलाने के लिए दमदार इंजन काम में लिया जाता है। पानी के जहाज का रास्ता तय करने के लिए कैप्टन कई चीजों का इस्तेमाल करते है। यह देखने के लिए कि जहाज तय किए गए रूट पर चल रहा है कि नहीं? इसके लिए जहाज का कप्तान कई चीजों पर नजर रखता है।

पानी में जहाज का सही रास्ता तय करने के लिए जहाज का कैप्टन नेवीगेशनल उपकरण, चार्ट और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। समुद्री जहाज के कप्तान ऑपरेशन और वैश्विक शिपिंग उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समुद्री जहाज का कप्तान रूट नेविगेशन मौसम की स्थिति और सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में जरूरी निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार होते हैं।