Gold Price : आज सोने- चांदी के भाव में आई बड़ी उछाल, 76 हजार के पार पहुंचा चांदी, जानिए आज की सोने-चांदी की रेट

Gold Price : पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल सोना 64 हजार के पार तक पहुंच गया। साल 2024 की बात करें तो इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। वही पिछले सप्ताह सोने के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। वही इस सप्ताह सोने के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चाँदी का भाव।

सोने के भाव में हुई बढ़ोतरी

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 27 जनवरी के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आज सप्ताह के छठे दिन सोना 100 रूपए महंगा हो गया है। जानिए आज कितना है सोने का भाव?

आज 27 Jan के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 63,050 रूपए है। वहीं कल यानी कि शुक्रवार के दिन भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,950 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 57,800 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 57,700 रुपए किलो था।

500 रुपए महंगा हुआ चांदी

पिछले साल चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं अगर इस साल की बात करें तो इस साल की शुरुआती से ही चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह भी चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। वहीं इस सप्ताह चांदी के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज सप्ताह के छठे दिन चांदी 500 रुपए महंगा हो गया है। आज चांदी 76,500 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 76,000 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 63,100 (24 कैरेट)
  • 57,850 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 63,200 (24 कैरेट)
  • 57,950 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

  • 63,100 (24 कैरेट)
  • 57,850 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 63,200 (24 कैरेट)
  • 57,950 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 63,050 (24 कैरेट)
  • 57,800 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 63,050 (24 कैरेट)
  • 57,800 (22 कैरेट)