Gold-Silver Price Update : पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल सोना 64 हजार के पार तक पहुंच गया था। इस साल की बात करें तो इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार मामूली उतार-चढ़ाव देखी जा रही है। वही आज लंबे समय बाद सोने-चांदी के भाव में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चाँदी का भाव।
सोने के भाव थमें
दिल्ली के सराफा बाजार में आज 24 फरवरी के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आज सप्ताह के छठे दिन सोने के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। जानिए आज कितना है सोने का भाव?
आज 24 Feb के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,730 रूपए है। वहीं कल यानी कि शुक्रवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,730 रूपए ही था।
10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 57,500 रुपए किलो है। वही कल भी इसका भाव 57,500 रुपए किलो ही था।
चांदी के भाव गिरे
पिछले साल चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं अगर इस साल की बात करें तो इस साल की शुरुआती से ही चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह से लगातार चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है.
आज की बात करें तो आज सप्ताह के छठे दिन चांदी के भाव में 500 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज चांदी 75,000 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 75,500 रूपए प्रति किलो था।
विभिन्न शहरों में सोने के भाव-
पटना
- 62,780 (24 कैरेट)
- 57,550 (22 कैरेट)
दिल्ली
- 62,880 (24 कैरेट)
- 57,650 (22 कैरेट)
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
- 62,930 (24 कैरेट)
- 57,600 (22 कैरेट)
नोएडा
- 62,690 (24 कैरेट)
- 57,780 (22 कैरेट)
मुंबई
- 62,730 (24 कैरेट)
- 57,500 (22 कैरेट)
कोलकता
- 62,730 (24 कैरेट)
- 57,500 (22 कैरेट)