ये है देश की सबसे सस्ती 7-Seater Car, माइलेज जान आप भी हो जाएंगे इनके फैन..

डेस्क : देशभर में सभी वाहन निर्माता कंपनियों ने त्योहारों को लेकर अपनी कमर कस ली है। खरीदारों को आकर्षित करने के लिए ये कम्पनियां उनके सौदा का फायदा लेकर आ रही है। इस साल भारतीय बाजार में कई MPV लॉन्च हुई है। अगर आप इस त्योहारी सीजन में अपने लिए 6 से 7 सीटर वाली फैमली कार लेना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए एक लिस्ट लेकर आए है जिसे पढ़कर आप अपने लिए एक बेहतर कार भी सेलेक्ट कर सकते है।

मारुति एर्टिगा : ये सबसे किफायती MPV में से एक है। इस MPV को 1.5L पेट्रोल के साथ-साथ CNG इंजन के साथ पेश भी किया गया है। पेट्रोल इंजन में ये कार 103 bhp और 136.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। इसे मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ही गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया है। इसकी कीमत 8.41 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके साथ ही इस कार में फीचर्स की भी एक लंबी लिस्ट भी है।

किआ कैरेन्स : इस साल के शुरुआत में खरीदारों को चुनने के लिए वेरिएंट विकल्पों और पावरट्रेन विकल्पों की एक लंबी सूची के साथ इसे पेश भी किया गया है। देश में Carens के कुल 5 वेरिएंट ब्रिकी के लिए उपलब्ध है। जबकि इसमें 3 इंजन ऑफर – 115 bhp 1.5L NA पेट्रोल, 140 bhp 1.4L टर्बो पेट्रोल, और 115 bhp 1.5L डीजल इंजन उपलब्ध है। MPV के मैनुअल के साथ-साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ भी जोड़ा गया है। इसकी कीमत 9.60 लाख रुपये (X-शोरूम, दिल्ली) है।