Advance Salary : अब कर्मचारियों को मिलेगी एडवांस सैलरी और पेंशन, बोनस भी होगा जारी…..

डेस्क : अब देश में त्योहार का सीजन शुरू होने जा रहा है। रक्षाबंधन के बाद से देश के कई राज्यों में कई त्योहार मनाए जायेंगे। इसे देखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने एक खुशखबरी दी है। दरअसल केंद्र सरकार ओणम और गणेश चतुर्थी के मौके पर केद्रीय कर्मचारियों को एडवांस सैलरी (Advance Salary) और पेंशन देगी। यह सैलरी और पेंशन इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा।

यह सौगात देश के दो राज्यों में केंद्रीय कर्मचारियों को दी जाएगी। इस एडवांस सैलरी और पेंशन को लेकर 14 अगस्त, 2023 को एक अधिसूचना जारी किया गया है। इन दो राज्यों में महाराष्ट्र और केरल शामिल है। भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों से कहा है कि केंद्र सरकार के इस फैसले के तहत कर्मचारियों को जल्द से जल्द भुगतान किया जाए।

इस दिन किया जायेगा सैलरी जारी

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, केरल के कर्मचारियों का अगस्त महीने का वेतन 25 तारीख को जारी किया जाएगा। वहीं, महाराष्ट्र के सभी कर्मचारियों के लिए अग्रिम वेतन, वेतन और पेंशन 27 सितंबर को जारी की जाएगी। इसके अलावा, पेंशनभोगियों को इसका लाभ बैंक या डाकघर के माध्यम से जारी किया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने आगे कहा कि केंद्र सरकार के औद्योगिक कर्मचारियों का वेतन भी इसी महीने जारी किया जाएगा।

केरल के कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

एडवांस सैलरी और पेंशन के अलावा केरल की सरकार कर्मचारियों को ओणम के उपलक्ष पर 4 हजार रुपए बोनस देने की बात भी कही है। इसके अलावा जो कर्मचारी बोनस के लिए पात्र नहीं है उन्हें त्योहार भत्ता के तौर पर 2,750 रूपये दिया जाएगा। वहीं पेंशेनभोगियो। को 1000 रूपये त्योहार भत्ता दिया जाना है।