Indian Railway : अब स्टूडेंट Vande Bharat Train में फ्री में कर सकेंगे सफर, जानें – कब से ….

Indian Railway : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के कुछ चुनिंदा छात्रों को वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने का मौका दिया है। केंद्रीय मंत्री ने यह ऐलान करते हुए एक बड़ी घोषणा की है। आपको बता दे कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा करते हुए बताया है कि कुछ चुनिंदा छात्रों को ही वंदे भारत ट्रेन में मुफ्त में सफर करने का मौका दिया जाएगा।

इस ऐलान के तहत ओडिशा के कुछ चुनिंदा छात्रों को ही मौका दिया जाएगा। हाल ही में केंद्रीय रेलमंत्री ओड़िशा के कटक में एक स्कूल के शिलान्यास से लिए गए हुए थे, जहां पर उन्होंने इस बात की घोषणा की है। इस स्कूल का नाम सरस्वती विद्या मंदिर है।

रेल मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की जानकारी देते हुए बताया हैं कि ओडिशा के कटक में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के चुनिंदा 50 छात्रों को वंदे भारत ट्रेन में मुफ्त में सफर करने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल के भूमि पूजन के बाद जब छात्रों से बातचीत करने का मौका मिला तो छात्रों ने उनसे वंदे भारत ट्रेन में सफर करने की जिज्ञासा जताई। छात्रों ने वंदे भारत ट्रेन को एक वीडियो के दौरान देखा था।

कैसे चुनें जायेंगे छात्र

केंद्रीय रेल मंत्री ने बताया कि कटक के सरस्वती विद्या मंदिर से 50 चुनिंदा छात्रों को एक प्रतियोगिता के अनुसार चुना जाएगा और इस प्रतियोगिता में जीतने वाले 50 छात्रों को वंदे भारत ट्रेन में सफर करने का मौका दिया जाएगा।

ओड़िशा को जल्द मिलेगी दूसरी वंदे भारत

आपकी जानकारी के लिए बता दे की 18 में 2023 को और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरी से लेकर हावड़ा के बीच पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात ओड़िशा को दी है। इसके अलावा जानकारी मिली है कि जल्द ही ओड़िशा में एक और वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। नई चलने वाली बंदे भारत ट्रेन राउरकेला से लेकर भुवनेश्वर तक चलेगी।

तैयार किया जा चुका है रोडमैप

इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ओडिशा में जल्द ही दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की जाएगी और इसके लिए रोडमैप भी तैयार किया जा चुका है। ओड़िशा में दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी से भुवनेश्वर, कटक, ढेंकानाल, अनुगुल, सम्बलपुर, झारसुगुड़ा, सुन्दरगढ़ होते हुए राउरकेला जाएगी। इस ट्रेन के संचालन से पश्चिमी ओड़िशा के लोगों को काफी फायदा होगा।