Dubai का ₹1000 भारत में कितने रुपए के बराबर है? आज यहाँ जान लीजिए…

Dubai Currency : आप लोगों ने अलग-अलग देशों की करेंसी या मुद्रा के बारे में तो सुना ही होगा। जैसे भारत की मुद्रा रुपया है और इसकी अलग-अलग देशों में अलग-अलग कीमत है। भारत की मुद्रा किसी देश से कमजोर है तो किसी देश से ताकतवर भी है।

आज इस आर्टिकल में हम आपको भारत और UAE यानी संयुक्त अरब अमीरात के सपनों के शहर दुबई की मुद्रा के बारे में बताने जा रहे है। आज हम आपको बताएंगे कि दुबई का 1000 भारत में कितने रुपये के बराबर है?

कई सारे लोग वीजा बनवाते है और विदेशों में जाकर छोटा मोटा काम करते है। लेकिन उन देशों की मुद्रा भारत के मुकाबले ताकतवर है इसलिए वहाँ का कम पैसा भी भारत में ज्यादा हो जाता है। कई सारे भारतीय है जो पैसा कमाने और नौकरी करने के लिए दुबई जाते है, इसलिए उन्हें इसकी मुद्रा के बारे में भी पता होना जरूरी है। आपको बता दें दुबई, संयुक्त अरब अमीरात के 7 अमीरात में से एक है। इसके साथ ही UAE की मुद्रा को दिरहम कहा जाता है।

अक्सर कई सारे लोगों के मन में ये सवाल आता है कि दुबई के 1000 का भारत में कितने रुपये के बराबर होगा। क्योंकि लोग वहाँ जाकर पैसा कमाना चाहते है। इसलिए आज हम आपको बताते है कि दुबई के 1000 दिरहम की भारत में क्या वैल्यू है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुबई के 1 रुपये के बराबर भारत में करीब 22.42 रुपये के बराबर है। इस तरह से दुबई के 1000 दिरहम का मूल्य भारतीय मुद्रा में 22,635.80 रुपये होगा।

दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE की मुद्रा दिरहम को AED भी कहा जाता है। इसके अलावा आपको बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात में कई तरह के नोट चलते है। इसमें 10, 20, 50, 100 दिरहम और अन्य कई तरह के नोट चलते है।