Saturday, July 27, 2024
Bihar

अब 9वीं बार CM पद की शपथ लेंगे Nitish Kumar….

Nitish Kumar Latest News : बिहार में सियासी हलचल तेज है। नीतीश कुकर इस सियासी तूफान में सुनामी की भूमिका निभा रहे हैं। सभी की निगाहें उन पर टिकी हुई हैं। नीतीश कुमार राजनीतिक इतिहास में पहली बार नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले व्यक्ति होंगे। इसी कड़ी में नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने महागठबंधन के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद नीतीश ने कहा, ‘आज हमने इस्तीफा दे दिया है और मौजूदा सरकार को खत्म करने का फैसला किया है। हमने अपनी पार्टी के लोगों से बात की और फिर ये फैसला लिया। नीतीश ने कहा कि आगे क्या होगा यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार करें।

नीतीश ने कहा कि हम इतना काम कर रहे थे, हमने गठबंधन बनाया लेकिन वहां कोई काम नहीं हो रहा है। इससे पहले नीतीश ने मुख्यमंत्री आवास पर जनता दल यूनाइटेड के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। बैठक में आगे की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हुई जहां नीतीश ने विधायकों के सामने अपने इस्तीफे की बात रखी। विधायकों ने नीतीश कुमार को समर्थन अपना दिया है।

इसके कुछ ही देर बाद नीतीश मुख्यमंत्री आवास से राजभवन के लिए निकल गए और राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। ऐसी अटकलें हैं कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

नए फॉर्मूले में भारतीय जनता पार्टी के दो नेताओं को उपमुख्यमंत्री का पद दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि जीतन राम मांझी की पार्टी भी दो मंत्री पद की मांग पर अड़ी हुई है। जानकारी के मुताबिक आज शाम 4 नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद के लिए शपत ले सकते हैं।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।