Saturday, July 27, 2024
Business

क्या Flight में पालतू कुत्ते को ले जा सकते हैं? जानिए- क्या कहते हैं नियम?

Flight : कुछ इंसानों को जानवर पालने का काफी शौक होता है और वह हमेशा अपने जानवरों को अपने पास रखना चाहते हैं। देखा जाए तो इंसान ज्यादा कुत्ते पालता है और वह हरदम अपने पालतू जानवर को अपने पास ही रखता है।

कुछ तो परिवार के सदस्य की तरह ही बन जाते हैं और जब उन्हें तकलीफ होती है तो पूरा परिवार परेशान हो जाता है। ऐसे में कई बार हमें उनसे दूर जाना पड़ता है तो बहुत तकलीफ होती है। कुछ मामलों में उन्हें साथ लेकर जाने में परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

आपको बता दें कि पालतू जानवरों को फ्लाइट में लेकर जाना बड़ा मुश्किल में काम है और इसके लिए खास नियम भी बनाए गए हैं। इसके साथ ही कुछ खास इंतजाम भी किए गए हैं। इस आर्टिकल के तहत हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह आप अपने पालतू जानवर को फ्लाइट के अंदर ले जा सकते हैं?

अब आप भी अपने पालतू कुत्ते को फ्लाइट में लेकर जा सकते हैं और उसके लिए कुछ खास नियम बनाए गए है। पहली बात आपका कुत्ता खूंखार नहीं होना चाहिए औरवह एक कंटेनर में होना चाहिए। इसके अलावा उसके सभी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट होना जरूरी है।उसका वजन भी 5 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए। अगर यह सभी शर्तें लागू होती है तो आप अपने कुत्ते को एयरलाइन कार्गो में ले जा सकते हैं।

अगर आप एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर कर रहे हैं और अपने पालतू जानवर को घरेलू उड़ान के दौरान फ्लाइट में ले जाना चाहते हैं तो आपको फ्लाइट के कमांडर से अनुमति लेनी होगी। अगर आपको कमांडर द्वारा मंजूरी मिल जाती है तो आप अपने पालतू जानवर को साथ में ले जा सकते हैं।

अगर आप विदेश यात्रा पर जा रहे हैं और अपने पालतू कुत्ते को साथ में ले जाना चाहते हैं तब भी आपको घरेलू उड़ान के सभी नियम को पूरा करना होगा। आप जिस देश की यात्रा कर रहे हैं, वहां से भी आपको पहले ही पालतू जानवर लाने की अनुमति लेनी होगी।

बता दें कि यह पॉलिसी एयर इंडिया एयरलाइंस की तरफ से जारी की गई है। लेकिन अगर आप किसी अन्य एयरलाइन की फ्लाइट से जा रहे हैं तो इसके नियम बदल सकते हैं। इसके बारे में आपको पहले ही पता कर लेना होगा।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।