Arhar Dal : अरहर की दाल के बढ़ गए दाम, जानें कब मिलेगी आपको राहत….

Arhar Dal : वर्तमान समय में महंगाई ने आम लोगों की जिंदगी पूरी तरह बर्बाद कर रही है। चाहे सरकार और RBI कितना भी लोगों के सामने झूठे दावे कर ले लेकिन महंगाई अपने चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। देखा जाए तो महंगाई की मार सबसे ज्यादा गरीब और आम इंसान को मार रही है और उनके खाने पीने की चीजों की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है।

अधिकतर सब्जियां और खाने की चीजों की कीमतें बढ़ने से उनकी बचत और कमाई पर भी असर पड़ रहा है। सब्जियों और फलों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच अब एक और बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अब गरीब लोगों की सबसे प्रिय अरहर की दाल भी महंगी हो रही है और इसका सीधा असर अब गरीबों की रसोई पर पड़ रहा है।

पिछले कुछ दिनों में बढ़ी कीमतें

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों में ही अरहर की दाल की कीमतें 20 फ़ीसदी से लेकर 30 फ़ीसदी तक बढ़ चुकी है। आंकड़ों के अनुसार 3 महीने पहले अरहर की दाल 95 रुपये से 110 रुपये प्रति किलो बिक रही थी.

जबकि अब इसकी कीमत लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में अरहर की दाल की कीमत 130-150 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुकी है। जानकारी से पता चला है कि सीजन 2022-23 में अरहर की दाल का कुल उत्पादन करीब 37 लाख टन के करीब हुआ है।

स्थिर है कुछ दालों की कीमतें

जानकारी से पता चला है कि एक तरफ जहां अरहर की दाल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी से इसकी कीमत 20 से 30% बढ़ चुकी है तो दूसरी तरफ चना, मूंग और उड़द की दाल के भाव पहले जैसे ही है। इनकी कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं आया है।

वहीं सूत्रों का कहना है कि अगर अरहर की दाल की कीमत लगातार तेजी से बढ़ती रही तो लोग घर की दाल को छोड़कर चना, मूंग और उड़द की दाल खाना शुरू कर देंगे। जिसके बाद इन दालों की कीमतों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगर अरहर की दाल की आपूर्ति पूरी हो जाए तो सभी दालों की कीमत कम हो जाएगी।

अगले महीने कम होंगे भाव

दिल्ली मंडी के थोक व्यापारियों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि अगस्त के अंत या सितंबर के महीने में अरहर की दाल की कीमत में कमी देखने को मिल सकती है। जानकारी से पता चला है कि अरहर की दाल के उत्पादन में कमी होने के कारण स्थिति में तेजी से बढ़ रही है।

इसके अलावा सितंबर में अफ्रीकी देशों से दाल की आपूर्ति हो जाएगी जिसके बाद इसकी कीमत कम होने की संभावना है। इसी तरह टमाटर समय सभी सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिनसे भी अगले महीने तक आराम मिल जाएगा।