Gold-Silver Price Update : सोने-चांदी के भाव में बढ़ोतरी, खरीदने से पहले जानिए अपने शहर का नया रेट….

Gold-Silver Price Update : जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी हुई। पिछले साल साल के अंत तक सोने का भाव उछलकर 64 हजार तक पहुंच गया था। इस साल की बात करें तो इस साल शुरुआत में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। वही दूसरी ओर अब इस साल मार्च महीने के अंत तक सोना 68 हजार के पार पहुंच चुका है।

क्या है सोने-चांदी के भाव।

सोने के भाव में बढ़ोतरी जारी

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 5 April शुक्रवार के दिन के लिए सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज सप्ताह के पांचवे दिन सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चांदी का रेट?

दिल्ली के सराफा बाजार के अनुसार आज 5 अप्रैल शुक्रवार के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 70,480 रूपए है। वहीं कल यानी कि गुरूवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 70,470 रूपए था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 64,610 रुपए है। वही कल इसका भाव 64,600 रुपए था।

आसमान छू रहे चांदी के भाव

चांदी की बात करें तो पिछले साल चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी रहा। पिछले साल ना चांदी के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई ना गिरावट। वहीं दूसरी ओर इस साल के शुरुआत से ही चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वही इस साल के मार्च महीने में चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मार्च महीने के अंत तक चांदी उछलकर 77 हजार के पार जा पहुंचा।

आईए जानते हैं आज इस सप्ताह के पांचवें दिन क्या है चांदी के रेट। आज की बात करें तो आज चांदी मंहगा होकर 82 हजार के पार पहुंच गया है। आज चांदी 82,100 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 82,000 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 70,530 (24 कैरेट)
  • 64,660 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 70,630 (24 कैरेट)
  • 64,760 (22 कैरेट)

जयपुर

  • 70,630 (24 कैरेट)
  • 64,760 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 70,630 (24 कैरेट)
  • 64,760 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 70,480 (24 कैरेट)
  • 64,610 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 70,480 (24 कैरेट)
  • 64,610 (22 कैरेट)