Petrol-Diesel Price : देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें – नया रेट…..

Petrol-Diesel Rate : आज 2 अप्रैल मंगलवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज महीने के दूसरे दिन कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढोतरी देखने को मिली है। इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है।

क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 84.05 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 87.71 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी होने से आंध्र प्रदेश में पेट्रोल डीजल के दाम में 0.50 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वही बिहार में पेट्रोल डीजल के रेट में 0.36 पैसे की और छत्तीसगढ़ में 0.17 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा गुजरात, केरल उड़ीसा, तमिलनाडु जैसे राज्य में भी आज पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल के दाम में बढोतरी आने के बावजूद भारत के कुछ राज्यों में पेट्रोल डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। आज उत्तर प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में पेट्रोल डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 94.76 रुपए
  • डीजल- 87.66 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 104.19 रुपए
  • डीजल- 92.13 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 103.93 रुपए
  • डीजल- 90.74 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 100.73 रुपए
  • डीजल- 94.32 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 105.16 रुपए
  • डीजल- 92.03 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 94.63 रुपए
  • डीजल- 87.74 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 94.81 रुपए
  • डीजल- 87.94 रुपए

जयपुर

  • पेट्रोल- 104.86 रुपए
  • डीजल- 90.34 रुपए