Gold-Silver Rate : आज फिर बढे सोने-चांदी के भाव, जानिए खरीदने से पहले चेक करें नया रेट…

Gold-Silver Rate : सोना और चांदी शुरू से ही हमारे देश में काफी महत्वपूर्ण रहा है। चाहे शादी हो त्यौहार हो या कोई मांगलिक कार्य यहां सोना-चांदी जरूर खरीदा जाता है। इसलिए लोग हर दिन सोने चांदी के उतरते-चढ़ते भाव पर नजर रखते हैं।

जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी हुई। पिछले साल साल के अंत तक सोने का भाव उछलकर 64 हजार तक पहुंच गया था।

इस साल की बात करें तो इस साल शुरुआत में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। वही दूसरी ओर अब इस साल मार्च महीने के अंत तक सोना 68 हजार के पार पहुंच गया था। इस महीने सोना 72 के पार पहुंच गया है।

क्या है सोने-चांदी के भाव।

सोने के भाव में आई मामूली परिवर्तन

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 16 April मंगलवार के दिन के लिए सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज सप्ताह के दूसरे दिन सोने के भाव में मामूली बढोतरी देखने को मिली है। इस महीने लगातार सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रही है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चांदी का रेट?

दिल्ली के सराफा बाजार के अनुसार आज 16 अप्रैल मंगलवार के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 73,160 रूपए है। वहीं कल यानी कि सोमवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 73,150 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 67,060 रुपए है। वही कल इसका भाव 67,050 रुपए था।

चांदी के भाव में आई उछाल

चांदी की बात करें तो पिछले साल चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी रहा। पिछले साल ना चांदी के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई ना गिरावट। वहीं दूसरी ओर इस साल के शुरुआत से ही चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

वही इस साल के मार्च महीने में चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मार्च महीने के अंत तक चांदी उछलकर 77 हजार के पार जा पहुंचा था। इस महीने की बात करें तो इस महीने चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

आईए जानते हैं आज इस सप्ताह के दसरे दिन क्या है चांदी के रेट। आज की बात करें तो आज चांदी के भाव में 100 रूपए की बढोतरी दर्ज की गई है। जिसके बाद आज चांदी 86,100 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 86,000 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 73,210 (24 कैरेट)
  • 67,110 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 73,310 (24 कैरेट)
  • 67,210 (22 कैरेट)

जयपुर

  • 73,310 (24 कैरेट)
  • 67,210 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 73,310 (24 कैरेट)
  • 67,210 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 73,160 (24 कैरेट)
  • 67,060 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 73,160 (24 कैरेट)
  • 67,060 (22 कैरेट)