Friday, July 26, 2024
Bihar

क्या आज ही पलटी मारेंगे Nitish Kumar? एनडीए नेता के बयान ने बढ़ाई हलचल…

Bihar Political Latest News : बिहार की राजनीति में एक बार फिर तूफान की स्थिति बनी हुई है। राजनीतिक पंडितों द्वारा यह कयास लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक बार फिर पलटी मार सकते हैं। इस संबंध में सभी पार्टियों में लगातार बैठक जारी है।

बीते कल बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और कई दिग्गज नेता दिल्ली पहुंचे। वहीं इस सियासी सरगर्मी में सबसे ज्यादा सक्रिय पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माझी को देखा जा रहा है। वे सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच माझी का एक बयान इस सियासी आग में घी डाल काम कर रहा है।

माझी के बयान से राजनीति तेज

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ये आज ही होगा जी? अरे हम बात खेला की बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी जीतन राम मांझी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि गेम चालू है। बिहार बदलाव की ओर बढ़ रहा है।

जो भी होगा राज्य के हित में होगा। आपको बता दें कि बिहार में अभी की परिस्थिति को लेकर जीतन राम मांझी सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। वह लगातार बिहार के घटनाक्रम पर पोस्ट करते नजर आ रहे हैं, लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं।

नीतीश कुमार का पीएम बनने का सपना टूटा

जीतन राम मांझी ने कहा कि हाल ही में मैंने कहा था कि 25 जनवरी के बाद बिहार में बदलाव होगा और इसका आधार नीतीश कुमार का बयान था। उन्होंने राजद के खिलाफ कई बातें कही हैं। इसी आधार पर हमने कहा कि गठबंधन नहीं चलेगा। नीतीश कुमार का पीएम बनने का सपना टूट गया है। इसलिए गठबंधन तोड़ने के बाद वह स्वतंत्र रूप से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं या किसी अन्य गठबंधन में शामिल हो सकते हैं।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।