आखिर कौन है ‘बिहार में का बा’ फेम सिंगर Neha Singh Rathore, जानिए- यूपी से कैसे जुड़ा कनेक्शन..

Neha Singh Rathore : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यूपी में का बा गाकर चर्चा में आई बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की शादी उत्तर प्रदेश में हुई है। शादी के बाद एक बार नेहा सिंह राठौर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। 21 जून को उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर के हिमांशू सिंह की पत्नी बनकर नेहा यूपी की बहू बन गईं हैं।

नेहा सिंह राठौर की शादी अंबेडकर नगर के हीड़ी पकड़िया निवासी सूर्यकांत सिंह के पुत्र हिमांशु सिंह से हुई। नेहा सिंह राठौर की शादी बहुत ही सामान्य और सादगी से हुई है। नेहा सिंह राठौर की सगाई पिछले साल ही हो गयीं थी और जून 2021 में शादी होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से उनकी होने वाली सास उषा सिंह का निधन हो गया था, जिसके बाद दोनों की शादी टाल दी गई थी। नेहा सिंह राठौर पहले बिहार और फिर यूपी विधान सभा चुनाव में यूपी में का बा गीत गाकर काफी सुर्खियों में रही हैं।

आखिर कौन है नेहा सिंह राठौर के पति : नेहा सिंह राठौर के पति हिमांशु सिंह अंबेडकर नगर के महरुआ के हीड़ी पकड़िया के निवासी है। इनके पिता सूर्यकांत सिंह प्रयागराज में TATA कैमिकल फर्टिलाइजर कंपनी में सीनियर सेल्स ऑफिसर के पद पर तैनात थे। और अब इन दिनों अब पेंट का कारोबार करते हैं। हिमांशु सिंह ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई अकबरपुर से किया है, फिर बाद में प्रयागराज चले गए जहां से ग्रेजुएशन करने के बाद सिविल सर्विस की तैयारी करने दिल्ली चले गए। साल 2018 से वह दिल्ली में एक कोचिंग से जुड़े है और लेखन का भी कार्य करते हैं। पढ़ाई के बाद हिमांशू सिंह और नेहा का रिश्ता जुड़ा।

नेहा सिंह राठौर का यूपी से है पुराना नाता : बिहार की लोकगायिका नेहा सिंह राठौर बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ की रहने वाली हैं। लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से की है। कानपुर विश्वविद्यायल से उन्होंने ग्रैजुएशन किया हैं। एक जानकारी के अनुसार वह साल 2018 से भोजपुरी गाने की शुरुआत की थी। आपने धारदार गीतों के माध्यम से न केवल सरकार से सवाल उठाती हैं बल्कि सामाजिक मुद्दे और शिक्षा जगत पर आधारित कई तरह के गीत लिखकर गाती भी हैं। यूपी में का बा गीत गाकर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी और राजनीतिक दलों में भी काफी चर्चा में रही वही दूसरी तरफ उनके इस गीत को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया गया