नए भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने संभाला कार्यभार

बेगूसराय: आज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण किया । भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने नए जिलाध्यक्ष को कार्यभार सौंपा। एवं भाजपा जिलाकार्यालय की चाभी सौंपी।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार मौजूद थे । नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को निवर्तमान अध्यक्ष के द्वारा चादर माला देकर स्वागत किया गया। बैठक में सभी निवर्तमान जिला पदाधिकारी ,वर्तमान मंडल अध्यक्ष ,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।

सभी वर्तमान एवम निवर्तमान मंडल अध्यक्ष को जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह के द्वारा अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि पार्टी ने मुझपर जो जिम्मेदारी दी है उसे सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगे बढ़ाने का एवम भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जो सबका साथ व सबका विकास का मूलमंत्र है उसी मूलमंत्र के साथ पार्टी को और भी मजबूत करने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी सबके सहयोग व समपर्ण से ही आगे बढ़ता है। पार्टी का हरेक कार्यकर्ता भाजपा का सच्चा सिपाही और उसी कार्यकर्ता के बदौलत आज भाजपा विश्व की नंबर 1 पार्टी बन कर उभरी है। निवर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह ने नए जिलाध्यक्ष को शुभकामना दी एवम अपने 3 साल के कार्यकाल के लिए अपने सभी पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ता को धन्यवाद दिया। मौके पर रामलखन सिंह ने नए एवं पुराने अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही सरवोपरि है।

सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि राजकिशोर सिंह जैसे वयक्ति के जिलाध्यक्ष बनने से निश्चित रूप से पार्टी और भी मजबूत होगी। पूर्व विधयाक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में सात की सात सीटों पर NDA गठबंधन के द्वारा विजय पताका लहराया जाएगा।

किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष पोद्दार हीरा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक स्वच्छ छवि वाले को जिलाध्यक्ष पद को जिम्मेदारी सौंपी है इसके लिए उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद दिया। इस मौके पर जिला प्रभारी रामकुमार झा, पूर्व विधयाक रामानंद राम,सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर,पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह,पूर्व प्रत्यासी अमर कुमार,आशुतोष पोद्दार हीरा,वसिष्ट नारायण सिंह,राजीव वर्मा,मीडिया प्रभारी शुभम कुमार,दीपक ठाकुर,नीरज शांडिल्य,प्रदीप पाठक,बिनु सिन्हा,अनिता राय, आलोक कुमार,सनातन मिश्रा,धीरज कुमार, मनीष भारद्वाज, प्रदीप कुमार सहित अन्य मौजूद थे।