Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक की मौत पर पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार…

    February 25, 2026 3:59 pm

    Begusarai News : अनिल अग्रवाल डायलॉग 2026 में बेगूसराय के युवा पत्रकार प्रेम कुमार को मिला राष्ट्रीय मंच

    February 25, 2026 2:42 pm

    बेगूसराय में सड़क सुरक्षा पर सख्ती : जनवरी में 1.63 करोड़ का जुर्माना, स्कूली परिवहन पर बड़ा फैसला…

    February 24, 2026 7:01 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»Vijay sinha: जनता दरबार के दौरान गरजे बिहार के उपमुख्यमंत्री, कहा-भ्रष्टाचारी को श्मशान तक खोजा जाएगा
    Bihar

    Vijay sinha: जनता दरबार के दौरान गरजे बिहार के उपमुख्यमंत्री, कहा-भ्रष्टाचारी को श्मशान तक खोजा जाएगा

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 26, 2025 3:44 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    vijay sinha
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    vijay sinha: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व-भूमि सुधार विभाग के मंत्री ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान कुछ ऐसा कहा जिससे वहां मौजूद लोगों के साथ अधिकारी भी चौंक गए. बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा. दरअसल ये बात उन्होंने पूर्णिया में जनता दरबार के दौरान कही.

    vijay sinha: अधिकारियों को दी चेतावनी

    जनता दरबार के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यह बात आप लोग अच्छी तरह समझ लीजिए कि अगर अधिकारी सही तरीके से काम करेंगे तो उन्हें सरकार का पूरा समर्थन मिलेगा और अगर भ्रष्टाचार या लापरवाही की तो उसके खिलाफ कठोर कदम उठाया जाएगा. आप कहीं भी ट्रांसफर हो जाएं, रिटायर हो जाएं या किसी और जगह चले जाएं मैं आपको छोड़ने वाला नहीं हूं. जो भी गड़बड़ी करेगा, उसका पीछा मैं श्मशान तक करुंगा.

    मंत्री के इस बयान के बाद वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई. अधिकारी थोड़ी देर के लिए एक-दूसरे का मुंह देखने लगे. सिंहा ने कहा कि इस कार्यक्रम को करने का मकसद ये है कि आम लोगों की समस्या सीधे सरकार तक पहुंचे और मौके पर ही ज्यादा से ज्यादा परेशानियों का जल्द से जल्द समाधान निकाला जा सके.

    vijay sinha: अधिकारियों की लगाई क्लास

    जनता दरबार के दौरान डिप्टी सीएम ने लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान एक विधवा महिला बीबी नासरीम की समस्या सुनने पर डिप्टी सीएम ने तुरंत डीएम और एसपी को हड़काया. उन्होंने कहा कि आप लोगों ने पूर्णिया को तमाशा बनाकर रख दिया है. उप मुख्यमंत्री ने डीएम और एसपी दोनों से कहा कि इस मामले को तुरंत देखिए. महिला को परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने महिला से कहा कि आप इन दोनों का नंबर लीजिए और काम नहीं हुआ तो मुझे कॉल कर के बताइये.

    वहीं एक बुजुर्ग महिला की शिकायत सुनने के बाद उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि इस समस्या को ध्यान से सुनें. ये लोग ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है, इन्हें समस्या का समाधान जल्द से जल्द करें. लिखकर दीजिए कि क्या रास्ता है. हम लोगों की मदद के लिए बैठे हैं ना कि परेशानी के लिए. एक सप्ताह के अंदर उन्होंने सीओ को महिला का काम करवाने का आदेश दिया.

    लोगों की परेशानी सुनने और अधिकारियों को जरुरी निर्देश देने के बाद विजय सिंहा ने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या के लिए वे सबसे पहले अंचल कार्यालय और थाने में शिकायत दर्ज करें. इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी और जिलाधिकारी तक मामले को ले जाएं. अगर इन दोनों जगहों पर समाधान ना मिले तो मंत्री स्तर पर सुनवाई की जाएगी. जिन लोगों की समस्याएं का समाधान कहीं नहीं हुआ हो या जिन लोगों की कहीं भी सुनवाई नहीं हुई हो उनकी शिकायतें प्राथमिकता पर ली जाएगी.

    ये भी पढ़ें: बिहार में बनकर तैयार हुआ एक नया शानदार Airport, जानिए- कब भरेगी उड़ान…

    Deputy CM Vijay Kumar Sinha vijay sinha latest news vijay sinha purnia janta darbar पूर्णिया में जनता दरबार राजस्व-भूमि सुधार विभाग
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में बनकर तैयार हुआ एक नया शानदार Airport, जानिए- कब भरेगी उड़ान…
    Next Article Veer baal diwas: PM Modi ने कहा Gen-Z पर है भरोसा, गुलामी की सोच से मिलेगी आजादी
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Anant Singh का वायरल वीडियो : RJD का दावा- ‘नायक नहीं, खलनायक है तू!’

    January 19, 2026 9:10 am

    Patna को मिलेगा नया रिवर फ्रंट, दीघा से दीदारगंज तक बदलेगा गंगा तट का नजारा…

    January 18, 2026 9:05 am

    रेलवे का बड़ा फैसला : सीतामढ़ी-जयनगर-निर्मली नई रेल लाइन को हरी झंडी…

    January 18, 2026 8:55 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक की मौत पर पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार…

    By सुमन सौरबFebruary 25, 2026 3:59 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं।…

    Begusarai News : अनिल अग्रवाल डायलॉग 2026 में बेगूसराय के युवा पत्रकार प्रेम कुमार को मिला राष्ट्रीय मंच

    February 25, 2026 2:42 pm

    बेगूसराय में सड़क सुरक्षा पर सख्ती : जनवरी में 1.63 करोड़ का जुर्माना, स्कूली परिवहन पर बड़ा फैसला…

    February 24, 2026 7:01 pm

    Barauni Refinery के 500 गज दायरे में 6 मार्च तक धारा-163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर रोक…

    February 23, 2026 6:27 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.