Friday, July 26, 2024
Bihar

खुशखबरी! Bihar से Delhi जाना होगा आसान- यहां से चलेगी Vande Bharat Express, जानें- रूट..

Saharsa to Delhi Vande Bharat Express : बिहारवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि, बिहार के सहरसा में भी अब वंदे भारत लाने की तैयारी रेलवे जोरों शोरों से कर रहा है। खबरों की माने तो सहरसा से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) चलने की घोषणा बहुत जल्द की जा सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सहरसा रूट के ट्रैक अभी उतने सही नहीं है कि इसपर वंदे भारत ट्रेन चल सके। क्योंकि वंदे भारत ट्रेन एक हाई स्पीड ट्रेन है। इस हाई स्पीड ट्रेन के लिए उत्कृष्ट ट्रैक की जरूरत है। हालांकि रेलवे ट्रैक को जल्द से जल्द दुरुस्त करने में रेलवे अधिकारी जुड़ चुके हैं।

कब होगी वंदे भारत ट्रेन के चलने की घोषणा

सहरसा में वंदे भारत ट्रेन कब से पटरी पर दौड़ेगी इसका समय अभी तय नहीं हो पाया है। यदि ट्रैक कि में टेनेंस सही समय पर कर दी जाएगी तब ही इस ट्रेन के चलने की घोषणा होगी। पिछले कुछ समय से सहरसा मानसी रेल रूट पर मरम्मत का कार्य चल रहा है।

इन सभी कार्यों के समापन के बाद वंदे भारत ट्रेन के चलने की घोषणा की जा सकती है। ट्रैक के मरम्मत के बाद रेलवे अधिकारी वंदे भारत ट्रेन के चलने की घोषणा कर सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो बिहार में वंदे भारत के पटरी पर दौड़ने का इंतजार कर रहे लोगों का सपना पूरा होगा।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।