Saturday, July 27, 2024
Bihar

Bihar के सरकारी स्कूलों का टाइम टेबल बदला, जानें- अब कितने बजे खुलेंगे विद्यालय…..

Bihar School Timing : देश में शीतलहर का प्रकोप हर तरफ दिखाई दे रहा है। कपकपाती ठंड ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है। हड्डी गलाने वाली ठंड का असर बिहार में भी साफ दिखाई दे रहा है। ठंड और कोहरे को देखते हुए बिहार के स्कूल की टाइमिंग में बदलाव (Bihar school Timing) किया गया है।

शीतलहर की वजह से बदली स्कूल की टाइमिंग

शीतलहर का प्रकोप हर तरफ दिखाई दे रहा है। ठंड की वजह से काम बाधित हो रहा है। इसका असर बच्चों के पढ़ाई लिखाई पर भी दिखाई दे रहा है। कड़ाके की ठंड ने बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल कर दिया है। बच्चे भी स्कूल जाने से कतराते हैं। बच्चे बीमार न पड़ जाए इसके डर से अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजना नहीं चाहते। ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए कोसी प्रखंड आयुक्त ने सरकारी स्कूल (School) की टाइमिंग को बदलता है।

तीन जिलों में लागू होगा आदेश

ठंड की स्थिति को देखते हुए प्रमंडल आयुक्त ने स्कूल की टाइमिंग बदल दी है। यह आदेश तीन जिले सहरसा, सुपौल और मधेपुरा में लागू किया जाएगा। आयुक्त ने तीनों जिलों के डीएम को भेजे पत्र में कक्षा 1 से 8 तक की स्कूल टाइमिंग सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 तक और कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए सुबह 9:30 से शाम 4:00 तक निर्धारित कर दी है।

कुछ समय पहले ही शिक्षा विभाग के स्तर से सरकारी स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तय की गई थी। इसी टाइमिंग से शिक्षक और बच्चे स्कूल आते जाते हैं। आयुक्त के द्वारा जारी पत्र में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि शिक्षक उसी निर्धारित समय पर स्कूल आएंगे जाएंगे।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।