बिहार में मिली अनोखी मछली! 4 आंखें और एरोप्लेन जैसे पंख देखकर लोग हुए हैरान!

सुमन सौरब
2 Min Read

Sucker Mouth Catfish In Bihar : बिहार के नदी में एक रहस्यमयी मछली देखने को मिला है, जिसने स्थानीय लोगों को चौंका दिया है. दरसअल, मोतिहारी जिले के अरुणा नदी में स्थानीय युवकों के द्वारा 4 आंखों वाली मछली पकड़ी गई. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जानकारों की माने तो यह मछली अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाने वाली सकर माउथ कैटफिश है. जो भारत के नदी के लिए बड़ा खतरा बन सकती है….

मिली जानकारी के मुताबिक, भारत-नेपाल सीमा के पास मोतिहारी जिले के झरौखर थाना क्षेत्र के पीठवा गांव में स्थानीय युवक अरुणा नदी में मछली पकड़ रहे थे. जब उनके जाल में यह अनोखी मछली फंस गई. इसके 4 आंखें और एरोप्लेन जैसे पंख देखकर सभी दंग रह गए….

“यह अमेजन नदी में रहने वाली सकर माउथ कैटफिश (Sucker Mouth Catfish) है. जो पूरी तरह मांसाहारी होती है. इसे बिहार के नदी में छोड़ना खतरनाक साबित हो सकता है. क्योंकि यह अन्य जलीय जीवों का शिकार कर सकती है. इससे नदी का इको-सिस्टम (Eco-system) प्रभावित हो सकता है और स्थानीय प्रजातियों के अस्तित्व पर संकट आ सकता है.”- मोतिहारी जिला मत्स्य पदाधिकारी डॉ. नूतन कुमारी

आपको बता दें की बिहार में यह कोई पहली बार नहीं है जब विदेशी प्रजाति वाली मछली मिली हो. हाल ही में पूर्वी चंपारण के बगहा और भगलपुर के कहलगांव में भी इसी तरह की मछलियां पकड़ने की खबरें आई थीं. यह मछली तेजी से गंगा नदी में फैल रही है, जिससे जलीय जैव विविधता को खतरा बढ़ सकता है. हालांकि, विदेशी प्रजाति वाली ये 4 आंखों वाली मछली बिहार की नदियों में कैसे पहुंची? यह अभी भी शोध का विषय बना हुआ है….

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।