Friday, July 26, 2024
Bihar

मुंबई की तरह Bihar में होगी फिल्मों की शूटिंग, Tejashwi Yadav बोले- “Film Policy होगी लागू…..

अब बिहार (Bihar) में फिल्मों की शूटिंग होगी। बिहार सरकार ने नई फिल्म पॉलिसी (New Film Policy) लाने का ऐलान किया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बीते रविवार को मीडिया से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार में बहुत जल्द नई फिल्म पॉलिसी लागू होगी। अब बिहार में भी बड़े पैमाने पर फिल्मों की शूटिंग की जाएगी।

बिहार में नई फ़िल्म पॉलिसी से होगा फायदा

बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव Tejashwi Yadavने कहा कि, जाहिर सी बात है जब कोई पॉलिसी आती है तो उसका फायदा होता है। हम लोगों की तरक्की के लिए काम करना चाहते हैं। इससे लोगों की तरक्की होगी और राज्य की तरक्की होगी।

अपॉर्चुनिटी बस बाहर ही ना मिले बल्कि हमारे राज्य में भी मिले। इसके लिए हमारी सरकार नीतीश जी की नेतृत्व में हर दिशा हर क्षेत्र में काम कर रही है। हम लोगों के लिए काम कर रहे हैं। इससे फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जो खेल पॉलिसी हमने लाया।

उनमें से जो लोग मेडल ला रहे हैं उन्हें नौकरियां मिल रही है। वे लोग बीडीओ,डीएम और कलेक्टर लेवल पर हैं। वे अधिकारी बन रहे हैं। इस तरह से लोगों को तो फायदा हुआ ही है। फिल्म पॉलिसी के आने से भी लोगों को फायदा होगा। इसके बाद आईटी पॉलिसी और टूरिज्म पॉलिसी भी हम ला रहे हैं। जिससे लोगों को काफी फायदा होगा।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।