Saturday, July 27, 2024
National News

क्या आप जानते है “पद्म श्री पुरस्कार” के साथ कितने का मिलता है इनाम, जानें- सबकुछ….

आप भी जाने पद्मश्री (Padma Shri) पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाला चौथा सबसे बड़ा पुरस्कार है। 2 जनवरी 1954 में स्थापित किया गया यह पुरस्कार कला शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान,अभिनय, चिकित्सा सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कामों के लिए दिया जाता है। साल 2023 में कुल 93 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बता दें कि अब तक कुल 3,421 लोगों को पद्मश्री (Padma Shri) पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। आपके मन में अभी न अभी यह सवाल जरूर उठा होगा कि क्या पद्मश्री से सम्मानित लोगों को धनराशि भी इनाम में मिलती है? आज हम आपको इस आर्टिकल में इसके बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं कि पद्मश्री से सम्मानित लोगों को कितने रुपए की धनराशि इनाम के रूप में मिलती है।

पद्मश्री से सम्मानित लोगों को कितना मिलता है पैसा?

पद्म श्री (Padma Shri) पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति (President) द्वारा दिया जाता है। तो क्या इस सम्मान के साथ लोगों को धनराशि भी दी जाती है? चलिए जानते हैं। हम आपको यह बात साफ कर दें कि पदम श्री (Padma Shri)पुरस्कार से सम्मानित किसी भी व्यक्ती को पुरस्कार के तौर पर धनराशि नहीं दी जाती है। उन्हें केवल राष्ट्रपति के द्वारा एक प्रमाण पत्र और पदक दिया जाता है। पद्मश्री ही नहीं बल्कि किसी भी पद्म पुरस्कार में किसी भी तरह की कोई धनराशि इनाम के तौर पर नहीं दी जाती है।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।