मुगल बादशाह अकबर करते थे राम की भक्ति! सामने आया ये बड़ा सबूत, जानिए – छुपी सच्चाई..

डेस्क : देश में कई किताबें मुगल शासकों पर लिखी गई है। इन किताबों में कई बात ऐसी भी है जो नहीं बताया गया है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि मुगल शासक अकबर के राज में कई सिक्के ऐसे थे, जिनमे भगवान श्री राम और राम दरबार की चित्र बनी थी। मुगलों के राज में ऐसे सिक्के का होना एक बड़ी बात है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

अकबर के लिए कहा जाता है कि मुगल शासक ने धर्म को राजनीति से अलग रखा। उसके शासनकाल में सभी धर्मों के लोगों को अपने धर्म का पालन करने, पूजा करने और पूजा स्थल बनाने की पूर्ण स्वतंत्रता थी। अकबर ने नए हिंदू मंदिरों के निर्माण की अनुमति भी दी। इसके अलावा अकबर ने कई मंदिरों में विकास कार्य किया था। अकबर की छवि अन्य मुगल बादशाहों जैसी नहीं रही है। इसी क्रम में अकबर ने भगवान राम और लक्ष्मण के चित्रों वाले सिक्के निकाले थे।

इस प्रकार दिखता था ये सिक्का : अकबर द्वारा जारी इस सिक्के में भगवान राम और सीता की आकृति बनी हुई है, जिसमें धनुष-बाण के साथ भगवान के नाम दिखाई देते हैं। इन सिक्कों में उर्दू या अरबी भाषा में राम सिया लिखा हुआ है। अक्सर ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी होती हैं, जो अकबर के बारे में कुछ और ही कहानी बयां करती हैं।

बता दें कि सिक्के चांदी और सोने दोनों में बने थे और अकबर की मृत्यु के बाद इनका निर्माण भी बंद कर दिया गया था। कहा जाता है कि अखबार ने इन सिक्कों को बड़ी मात्रा में नहीं बनाया और ये ज्यादा प्रचलन में भी नहीं थे।