Bihar के आदमी ने चांद पर खरीद ली जमीन, जानिए- कितने में मिला प्लॉट….

डेस्क : भारत ने चंद्रयान 3 का चांद पर सफल लैंडिंग करवा कर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ लोगों में चांद को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। यहां तक की लोग जमीन तेजी से जमीन खरीदा जाने लगा है। हालाकि इससे पहले भी कई लोग चांद पर जमीन खरीद चुके हैं।

वहीं चंद्रयान 3 के बाद चांद पर जमीन खरीदने वालो की संख्या अधिक हो सकती है। इसी कड़ी में भागलपुर के रहने वाले बिजली अधिकारी एसडीओ रवींद्र कुमार ने जिले के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने चांद पर जमीन खरीद लिया है।

एसडीओ रविंद्र कुमार को चंद्रयान 3 के बाद चांद पर जमीन खरीदने की प्रेरणा मिली। अब सबके मन जमीन की कीमत जानने को लेकर बड़ी जिज्ञासा है। रविंद्र कुमार ने लूनर लैंड साइट के माध्यम से जमीन खरीदी है। इस जमीन की कीमत 34 यूरो यानी 2158 रूपये है। अब इन्हें दो एकड़ जमीन का लूनर लैंड डीड भी मिल गया है। यह जमीन रविंद्र कुमार, उनकी पत्नी जूली और बेटी मानवी के नाम से रजिस्ट्री कराया गया है।

वैज्ञानिक चंद्रमा पर जीवन की संभावनाओं को तलासने में लगाता प्रयारत है। इसको लेकर दुनिया भर में बहस चल रहा है। इसी बीच चांद पर जमीन की रजिस्ट्री भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2018 में चांद पर जमीन खरीदी थी। वहीं, बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान को उनके एक फैन ने चांद पर जमीन तोहफे में दी थी।