Friday, July 26, 2024
Bihar

Lalu Yadav : 76 दिन बाद Bihar लौटेंगे लालू, बेटी रोहिणी ने की दिल छू लेने वाली ट्वीट..

Lalu Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव 76 दिन के बाद आज अपने देश भारत लौट रहे हैं। इस बात की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने दी है। लालू यादव अभी सिंगापुर में उनके पास ही रहते थे, जहां उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। अब उनकी स्वास्थ्य में सुधार देखने के बाद उन्हें भारत भेजा जा रहा है। इस बात की जानकारी से राजद के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जानकारी के मुताबिक लालू यादव दिल्ली में कुछ दिन बिताने के बाद होली तक पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।

रोहिणी आचार्य ने कई भावनात्मक ट्वीट किए हैं। इनके ट्वीट ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। ट्वीट में लिखा कि “आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है। यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है। 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं। मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूँ। पापा को स्वस्थ्य कर आप सब के बीच भेज रही हूँ। अब आप लोग पापा का ख्याल रखियेगा।” अपनों को सलाह दे रही है कि जब भी कोई लालू यादव से मिले सोम मास्क पहन लें।

बता दें कि लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट 5 दिसंबर 2022 को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में हुआ था। बेटी रोहिणी आचार्य ने डोनेट की किडनी रोहिणी ने बताया था कि सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव अब स्वस्थ हैं। लालू की बेटी रोहिणी सिंगापुर में रहती हैं। पिता के इलाज के दौरान उन्होंने खूब सेवा की। किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान लालू का पूरा परिवार सिंगापुर में मौजूद था।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।