Friday, July 26, 2024
Bihar

JDU विधायक ने CM Nitish को दी चेतावनी! कहा- “मुख्यमंत्री जी अब BJP में मत पलटिएगा…

डेस्क : पूरे देश की नजरें बिहार की राजनीति पर हैं। पिछले कुछ सालों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर राज्य की राजनीति काफी चर्चा में रही है। नीतीश कुमार का बीजेपी से मिलना और फिर से राजद हाथ मिलाना आम बात हो गई है।

इस बीच बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। लोग फिर से नीतीश कुमार को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं। राजनीतिक पंडितों का मानना ​​है कि वो एक बार भी एनडीए में जा सकते हैं। इसी बीच उनके एक खास विधायक ने सीएम नीतीश को चेतावनी दी है।

इस विधायक का नाम गोपाल मंडल है। गोपाल मंडल ने नीतीश कुमार की बीजेपी से हाथ मिलाने की कोशिश को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि राजद और जदयू चुंबक की तरह एक साथ चिपक गये हैं। दोनों अलग नहीं हो सकते। लालू प्रसाद बड़े भाई और नीतीश कुमार छोटे भाई हैं। तेजस्वी यादव भतीजे हैं। ये बातें बिहार के भागलपुर से विधायक गोपाल मंडल ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में कही हैं।

अगर नीतीश कुमार पलटेंगे तो जनता की नजरों में गिर जायेंगे

गोपाल मंडल ने कहा कि अगर नीतीश कुमार बीजेपी के साथ चले गए तो उनका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। जनता की नजरों में गिर जायेंगे। वे मर सकते हैं, लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जा सकते। बीजेपी झूठी पार्टी है।

नरेंद्र मोदी कहां से आ गए?

गोपाल मंडल ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहां से आ गये, मैंने तो उनका नाम तक नहीं सुना। वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो ठीक थे। उन्हें बोलना तक नहीं आता। वे पढ़ के भाषण देते हैं। जबकि नीतीश कुमार धाराप्रवाह बोलते हैं। जबकि मोदी जी अरियल इंसान की तरह बात करते हैं। पीएम मोदी राक्षस की तरह डकार लेते हैं। अगर लिख कर पढ़ते हैं तो कुछ लिखवा कर पढ़ लेना अच्छा है। वे बस इसे अपना बनाने पर लगे हैं। अडानी-अंबानी को बनाना चाहते हैं।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।