Bihar Weather Report : अब चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत! Bihar के इन 26 जिलों में होगी बारिश, जानें – ताजा रिपोर्ट..

Bihar Weather Report : बिहार वासियों को अब इन भारी भरकम गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। दरअसल मौसम विभाग ने बिहार के 26 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। आपको बता दे की शुक्रवार को राजधानी पटना में जमकर बारिश हुई। ऐसे में अब धीरे-धीरे बिहार के कई हिस्सों में बारिश के आसार है। अब आम लोगों को गर्मी से थोड़ी निजात मिल सकती है।

राज्य में पिछले कुछ दिनों से पछुआ हवा का प्रकोप बना हुआ है। अब आज यानी शनिवार से पूर्वा हवा चलेगी, इससे लोगों को राहत मिल सकती है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में हीट वेव के हालात बने हुए हैं। 7 दिनों के बाद शुक्रवार को पटना और शेखपुरा में पारा 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। दोनों जिलों में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश में बारिश के आसार दिख रहे हैं।

इन 26 जिलों में बारिश के आसार : पटना मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 23 अप्रैल तक बिहार के 26 जिलों में बारिश हो सकती है। इसमें बेगूसराय, खगरिया, कटिहार, भागलपुर, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, बांका, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, गया, पटना, जहानाबाद अरवल औरंगाबाद, बक्सर, कैमूर, रोहतास और भोजपुर में आज बारिश हो सकती है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।