महज 20 हजार में युवक ने बना ली Electric Bike, आप भी बना सकते है, जानें – कैसे?

Electric Bike : भारतीय बाजार में इन दिनों ई बाइक और इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की काफी डिमांड है। लेकिन इनकी कीमत ज्यादा होने की वजह से कई लोग चाहकर भी इन्हें खरीद नहीं पाते हैं. ऐसे में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के रहने वाले आदित्य शिवहरे ने घर में ही एक ई-बाइक तैयार की है। इस ई-बाइक को बनाने में सिर्फ 20 हजार रुपए खर्च किए गए हैं।

बनाने में लगभग एक महीना लगा : इसे बनाने में आदित्य को करीब एक महीने का वक्त लगा है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 30 KM तक चलती है। इसका वजन महज 100 किलो है। जिससे इसे नियंत्रित करना आसान हो जाता है। इसमें ब्रेक, लाइट, हॉर्न और एक मोबाइल स्टैंड भी है।

सामान्य चार्जर से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है : आदित्य ने इसका नाम ‘IND EV1’ रखा है। इसमें 250 वाट क्षमता की मोटर लगी है। जिससे इसे चलाने के लिए किसी लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती है और न ही इसे पंजीकृत करने की आवश्यकता होती है। इसे सामान्य चार्जर से 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इससे पहले 20 साल के आदित्य ने वायरलेस इलेक्ट्रिसिटी बनाने के लिए एक डिवाइस भी बनाया था।