Saturday, July 27, 2024
Bihar

बेगूसराय से गिरिराज सिंह लड़ेंगे चुनाव, बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट कटा….

Bihar BJP List : बिहार में BJP ने अपने कोटे की 17 लोकसभा सीटों के लिए रविवार (24 मार्च, 2024) को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. इस List में जो नाम सामने आए हैं उसके अनुसार बेगूसराय से गिरिराज सिंह ही BJP के उम्मीदवार रहेंगे. BJP ने बेगूसराय सीट पर एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भरोसा जताया है। जबकि, बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट कट गया है.

आपको बता दे की 3 सीटें ऐसी हैं जिन पर BJP ने अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं. इनमें बक्सर से अश्विनी कुमार चौबे की जगह मिथिलेश तिवारी, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद की जगह राजभूषण निषाद और सासाराम से छेदी पासवान की जगह शिवेश राम को टिकट मिला है.

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।