Saturday, July 27, 2024
Bihar

Bihar Cabinet : नीतीश कुमार ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें- किसे कौन सा विभाग मिला..

Bihar Cabinet : आज शनिवार को नीतीश सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. बिहार सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के पास सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन एवं ऐसे सभी भाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हैं।

वही, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Deputy Chief Minister Samrat Choudhary) के पास वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग है. जबकि, वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha) के पास पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व, कला संस्कृति एवं युवा विभाग रहेगा.

जानें किसे कौन सा विभाग मिला

  • विजय चौधरी- जल संसाधन, संसदीय कार्य
  • बिजेन्द्र प्रसाद यादव- ऊर्जा, योजना एवं विकास
  • डॉ प्रेम कुमार- सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
  • श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास
  • संतोष कुमार सुमन- सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन, आपदा प्रबंधन
  • सुमित कुमार सिंह- विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
  • रेणु देवी- पशु एवं मत्स्य संसाधन
  • मंगल पांडे- स्वास्थ्य एवं कृषि
  • नीरज कुमार सिंह- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
  • अशोक चौधरी- ग्रामीण कार्य
  • लेशी सिंह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
  • मदन सहनी- समाज कल्याण ​नीतीश मिश्रा- उद्योग एवं पर्यटन
  • नीतिन नवीन- नगर विकास एवं आवास, विधि
  • डॉ दिलीप कुमार जायसवाल- राजस्व एवं भूमि सुधार
  • महेश्वर हजारी- सूचना एवं जन संपर्क
  • शीला कुमारी- परिवहन
  • सुनील कुमार- शिक्षा
  • जनक राम- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
  • हरी सहनी- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
  • कृष्णनंदन पासवान- गन्ना उद्योग
  • जयंत राज- भवन निर्माण
  • मो जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण
  • रत्नेश सादा- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
  • केदार प्रसाद गुप्ता- पंचायती राज
  • सुरेन्द्र मेहता- खेल
  • संतोष कुमार सिंह- श्रम संसाधन
  • नीतीश मिश्रा- उद्योग एवं पर्यटन

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।