Bihar के युवक का कमाल – दिल्ली में 3.25 लाख रुपये मंथली रेंट पर लिया ‘पान का दुकान..

न्यूज़ डेस्क: भारत में पान खाने के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। लोग महंगे से महंगे पान खाते हैं। वहीं इस खोखे में बैठ पान वाला पान बेचता है, उसकी किराए की बात करें तो ध्यान एक न्यूनतम किराया ही आ पाता है। लेकिन नोएडा में एक पान का खोखा 3.25 लाख रुपए मासिक किराए पर लगाया गया है। इस खोखे के लिए बोली लगाने वालों की कमी नहीं थी। फिर आखिर में एक व्यक्ति ने 3.25 लाख रुपए का बोली लगा दिया। ये बोली लगाने वाले मिलथिला निवासी गुदड़ी लाल हैं।

नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्यकारी अधिकारी कुमार संजय बताते हैं कि बीते मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 18 में खोखे का लीला में किया गया। इस नीलामी में एक खोखे के लिए सबसे बड़ी बोली सवा तीन लाख रुपए लगाई गई। इतनी बड़ी बोली सेक्टर -18 में बीड़ी सिगरेट की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने लगाई है। 7.59 वर्गमीटर वाले इस खोखे के लिए 3.25 लाख रुपए प्रति महीने किराए चुकाने होंगे।

नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्यकारिणी कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि इस खोके के लिए 27000 रूपये प्रति महीना किराया तय किया गया था इसके बाद नीलामी के दौरान कई लोगों ने बोली लगाई जिसमें सबसे बड़ी बोली सोनू कुमार झा ने लगाई। इस मैदान में 20 लोग थे। सोनू कुमार झा नोएडा सेक्टर 18 में एक छोटीसी बीड़ी सिगरेट की दुकान चलाते हैं। अब इतनी बड़ी बोली लगा कर लाइमलाइट में आ गए हैं। अब सोनू कुमार झा को अगले 10 दिनों में 14 महीने का अग्रिम किराया दे कर आवंटन पत्र लेना है